ADVERTISEMENT
Home » मनोरंजन » सीरीज ‘ब्राउन’ का ट्रेलर रिलीज, हत्या की छानबीन और अतीत के रहस्य से घिरी नजर आईं करिश्मा कपूर; हेलन ने चौंकाया

सीरीज ‘ब्राउन’ का ट्रेलर रिलीज, हत्या की छानबीन और अतीत के रहस्य से घिरी नजर आईं करिश्मा कपूर; हेलन ने चौंकाया

डेस्क। करिश्मा कपूर ने 90 के दशक में बॉलीवुड पर राज किया। पिछले कुछ वर्षों में उन्हाेंने ओटीटी पर भी कदम रखा है। कुछ सीरीज का हिस्सा बनी हैं। जल्द ही उनकी एक सस्पेंस थ्रिलर सीरीज ‘ब्राउन’ रिलीज होगी। इस. . .

डेस्क। करिश्मा कपूर ने 90 के दशक में बॉलीवुड पर राज किया। पिछले कुछ वर्षों में उन्हाेंने ओटीटी पर भी कदम रखा है। कुछ सीरीज का हिस्सा बनी हैं। जल्द ही उनकी एक सस्पेंस थ्रिलर सीरीज ‘ब्राउन’ रिलीज होगी। इस सीरीज का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है, जानिए, इसमें क्या है खास?

अतीत में उलझा दिखा करिश्मा का किरदार

सीरीज ‘ब्राउन’ के ट्रेलर की शुरुआत एक हत्या से होती है, इसकी छानबीन की जिम्मेदारी पुलिस ऑफिसर बनीं करिश्मा कपूर को दी जाती है। यह केस को सुलझाना आसान नहीं है। इस केस को सुलझाने के अलावा करिश्मा कपूर के किरदार की जंग अपने अतीत से भी है। वह अतीत की किसी घटना के कारण आज तक परेशान हैं। सीरीज में हेलन को भी दर्शक काफी वक्त के बाद देखेंगे। ट्रेलर में उनके अभिनय की झलक दिखती है, जो दर्शकों को चौंका सकती है।

करिश्मा के किरदार में नजर आंएगी कई परतें

सीरीज ‘ब्राउन’ में करिश्मा कपूर के किरदार का नाम रीता ब्राउन है। वह एक तेजतर्रार पुलिस ऑफिसर है, जो अपने आस-पास की दुनिया से ऊब चुकी है। इसके साथ ही वह शराब की लत से जूझ रही है। लेकिन वह पुलिस के अपने फर्ज को अच्छे से निभा रही है।

ADVERTISEMENT

कब और कहां देख सकेंगे ये सीरीज?

वेब सीरीज ‘ब्राउन’ में करिश्मा कपूर, हेलन के अलावा सोनी राजदान, सूर्या शर्मा और जीशु सेनगुप्ता भी नजर आएंगे। जीशु सेनगुप्ता बंगाली सिनेमा के चर्चित एक्टर हैं। सीरीज की कहानी में भी बंगाल का बैकग्रांउड नजर आता है।
यह सीरीज 5 जून को जी5 पर स्ट्रीम होने वाली है। वेब सीरीज ‘ब्राउन’ की कहानी चर्चित उपन्यास ‘सिटी ऑफ डेथ’ पर बेस्ड है। इसे अभेक बरुआ ने लिखा है।

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम