Home » पश्चिम बंगाल » सुवेंदु अधिकारीथोड़ी देर में बंगाल CM की शपथ लेंगे , मंच पर PM मोदी-अमित शाह समेत कई बड़े नेता मौजूद

सुवेंदु अधिकारीथोड़ी देर में बंगाल CM की शपथ लेंगे , मंच पर PM मोदी-अमित शाह समेत कई बड़े नेता मौजूद

कोलकता। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी ने शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुना है, जिसके बाद वह आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शुभेंदु के शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह से लेकर सभी. . .

कोलकता। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी ने शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुना है, जिसके बाद वह आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शुभेंदु के शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह से लेकर सभी प्रमुख केंद्रीय मंत्री और करीब 20 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।
शुभेंदु अधिकारी ने बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद शुक्रवार शाम राज्यपाल आर एन रवि से मुलाकात की और राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाली पहली सरकार बनाने का दावा पेश किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक में भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के दो घंटे बाद अधिकारी लोकभवन पहुंचे।
इस दौरान शुभेंदु के साथ भाजपा के कई शीर्ष नेता भी मौजूद थे, जिनमें केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, सुकांत मजूमदार और शांतनु ठाकुर, ओडिशा के मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक दल की बैठक के सह-पर्यवेक्षक मोहन चरण माझी, भाजपा की बंगाल इकाई के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य, और पार्टी की प्रदेश इकाई के अन्य वरिष्ठ नेता जैसे दिलीप घोष, लॉकेट चटर्जी और तापस रॉय शामिल थे।
बीजेपी ने देश की आजादी के बाद पहली बार विधानसभा चुनावों में 293 में से 207 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है, जबकि ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस 80 सीटों पर ही सिमट गई. शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के 9वें मुख्यमंत्री बनेंगे।

मंच पर लोगों से मिले पीएम मोदी

पीएम मोदी मंच पर मौजूद लोगों से मुलाकात कर रहे हैं. उन्होंने बंगाल के एक बुजुर्ग के मंच पर पैर भी छुए. इसके अलावा मिथुन चक्रवर्ती से भी हालचाल पूछ।

रथ पर सवार होकर मंच की ओर जा रहे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी एक स्पेशल रथ पर सवार होकर मंच की ओर जा रहे हैं. उनके साथ शुभेंदु अधिकारी और बंगाल बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य भी रथ पर सवार हैं.

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम