Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

हैवी बॉडी के लिए कठिन पुशअप लगाते हैं ‘द ग्रेट खली’

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

यूनिवर्स टीवी। द ग्रेट खली कुश्ती के इतिहास में अब तक के सबसे बड़े भारतीय नामों में से एक रहे हैं। 2006 में WWE में रेस्टलिंग में डेब्यू करने के बाद भारत के हर घर में दलीप सिंह राणा खली नाम से पॉपुलर हो गए। अंडरटेकर के साथ उनकी शुरुआती फाइट ने उन्हें कुश्ती की दुनिया का बादशाह बना दिया। हर प्रोफेशनल रेस्टलर की तरह खली अपनी फिटनेस को लेकर काफी स्ट्रिक्ट रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने फैन्स और फॉलोअर्स को अपने फिटनेस लेवल की एक झलक दिखाई है।
उन्होंने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक चैलेंजिंग एक्सरसाइज करते हुए वीडियो शेयर किया है। इसमें वे नकल पुशअप्स करते दिखाई दे रहे हैं। यह एक्सरसाइज मसल बिल्डिंग, फोरआर्म स्ट्रेंथ, शोल्डर फ्रंट और पैक्स बनाने के लिए बहुत फायदेमंद है। फॉर्मर वल्र्ड हैवीवेट चैंपियन ने बताया है कि चैलेंजिंग एक्सरसाइज को करते हुए उन्होंने न केवल अपने मसल्स को फ्लेक्स किया बल्कि सही पॉश्चर भी बनाए रखा। तो आइए जानते हैं क्या है नकल पुशअप्स और इसे कैसे करना चाहिए।
​नकल पुशअप क्यों करना चाहिए
आमतौर पर मार्शल आर्ट या मुक्केबाजी करने वाले लोग अपनी उंगली के पोरों को सख्त और कलाइयों को मजबूत करने के लिए इस पुशअप को करते हैं। अपने शरीर के ऊपरी हिस्से के वजन को उठाने के लिए वे हथेली की जगह पर उंगली के पोर का सहारा लेते हैं। यह तकनीक बहुत ही सिंपल है।
​नकल पुशअप कैसे करें
नकल पुशअप करने से पहले आपको स्टैंडर्ड पुशअप नॉर्मस के बारे में पता होना चाहिए। क्योंकि इस एक्सरसाइज के लिए ज्यादा कोर और आर्म स्ट्रेंथ की जरूरत होती है।
-नकल पुशअप करने के लिए फर्श पर घुटनों और पैरों की उंगलियों को मोड़ लें।
-कूल्हों को घुटनों के ऊपर रखें।
– अपने कोर को एंगेज करें और मुठ्ठी बनाकर वजन को पोर पर रखें। पोर को रिलेक्स देने के लिए आप जमीन पर योगा मैट रख सकते हैं।
– पैरों को सीधा करें।
-पुशअप करने के लिए तैयार होते समय अपने शरीर को सीधा रखें। पोर को जमीन में प्रेस कर पैरों को पीछे की ओर फैलाएं। पीठ को एकदम सीधा, कोर को टाइट और सिर को ऊपर की ओर रखें। इस दौरान जितना हो सके अपनी गर्दन और कंधों को ढीला रखने से बचें। वरना चोट लग सकती है।
– अब अपना वजन दोनों पैरों पर समान रूप से रखें, ताकि आप संतुलित रहें। अपने पैरों को एकसाथ पास रखें और पैर की उंगलियों को फ्लैक्स करें।
-अब सांस लेते हुए अपनी छाती को जमीन के ठीक ऊपर रखें।
-एक लंबी सांस लें और फिर ध्यान से शरीर को नीचे की ओर ले जाएं। ध्यान रखें, पूरे अभ्यास के दौरान नियंत्रण बनाए रखना बेहद जरूरी है।
-अपनी छाती के जमीन को छूने से ठीक पहले रूकें और कुछ समय के लिए रूकें। इस दौरान कोशिश करें, कि आपकी बॉडी जमीन से टच न हो।
-अगर आप एक मार्शल आर्टिस्ट नहीं हैं, तब तक आपको नकलपुशअप्स करने की जरूरत नहीं है। हां, यदि आप फिट रहने के लिए पुशअप्स करना चाहते हैं, तो आप नी नक्कल पुशअप और डिक्लाइन नकल पुशअप जैसे वैरिएशन्स को ट्राई कर सकते हैं।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.