Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

अज्ञात बुख़ार : विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने किया जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल का दौरा 

- Sponsored -

- Sponsored -


जलपाईगुड़ी : बच्चों में बुखार के संक्रमण के मद्दे नज़र विशेषज्ञ डॉक्टरों की पांच सदस्यीय टीम ने जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल का दौरा किया. शुक्रवार को उन्होंने  जिला प्रशासन और जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, डॉक्टरों के साथ बैठक की। बैठक में स्थिति की गंभीरता पर चर्चा की गई। उन्होंने बच्चों के विभाग का भी दौरा किया।

उत्तर बंगाल के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के ओएसडी डॉ सुशांत रॉय ने कहा कि साल के इस समय मौसम के बदलाव के साथ, बच्चों में बुखार की घटना सामान्य तौर पर अधिक होती  है। इस साल भी कोई अपवाद नहीं है। अस्पताल में भर्ती प्रत्येक बच्चे का  कोरोना का परीक्षण किया गया है । डॉ. सुशांत रॉय ने कहा कि वर्ष के इस समय में बच्चों में बुखार की घटनाएं अधिक होती हैं। यह वर्ष कोई अपवाद नहीं है। हालांकि, शून्य से तीन साल की उम्र के बच्चों में इस बुखार की घटना अधिक होती है। तीन बच्चों के शरीर में आरएसवी वायरस के सबूत मिल चुके हैं।10 बच्चो का आरटीपीसीआर परीक्षण पहले ही किया जा चुका  है, जिनमें से सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि स्थिति पहले से काफी बेहतर है।

कोलकाता के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ राजा रॉय ने कहा कि चिंता का कोई कारण नहीं है। मौसमी बुखार है। उन्होंने जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल की चिकित्सा सेवाओं पर संतोष व्यक्त किया।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.