Home » देश » पीएम मोदी ने कहा-हमारा देश ऐसे ही विकास की भाग्य रेखाओं को बनाने में जुटा, दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर जनता को समर्पित

पीएम मोदी ने कहा-हमारा देश ऐसे ही विकास की भाग्य रेखाओं को बनाने में जुटा, दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर जनता को समर्पित

देहरादून। पीएम मोदी ने मंगलवार को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे कॉरिडोर का उद्घाटन किया। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे कॉरिडोर 213 किमी लंबा, 6 लेन और एक्सेस कंट्रोल्ड कॉरिडोर 12,000 करोड़ रुपए की लागत से बना है। यह दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को जोड़ता. . .

देहरादून। पीएम मोदी ने मंगलवार को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे कॉरिडोर का उद्घाटन किया। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे कॉरिडोर 213 किमी लंबा, 6 लेन और एक्सेस कंट्रोल्ड कॉरिडोर 12,000 करोड़ रुपए की लागत से बना है। यह दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को जोड़ता है और इसके शुरू होने से दिल्ली-देहरादून के बीच की दूरी 6 घंटे से घटकर करीब ढाई घंटे रह जाएगी। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार अभूतपूर्व काम कर रही है। ऐसे इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए साल में पूरे देश में दो लाख करोड़ भी खर्च नहीं होते थे, आज 12 लाख करोड़ से ऊपर होते हैं। उत्तराखंड में ही सवा दो लाख करोड़ से ऊपर की परियोजनाओं पर काम जारी है। कभी उत्तराखंड के गांव में सड़क के इंतजार में पीढियां बदल जाती थी। अब सड़क गांव तक पहुंच रही है। वीरान गांव फिर जीवंत हो रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि भविष्य की दशा के लिए अक्सर लोग हाथ की रेखाएं देखते हैं। मैं इस विज्ञान को तो नहीं जानता लेकिन ये भी एक शास्त्र है। इसी संदर्भ को राष्ट्र जीवन से जोड़कर देखूं तो राष्ट्र की भाग्य रेखाएं हमारी सड़कें होती हैं। हाईवे, रेलवे, एक्सप्रेस वे होते हैं। हमारा देश ऐसे ही विकास की भाग्य रेखाओं को बनाने में जुटा है।

पंच बद्री, पंच केदार को किया नमन

मोदी ने कहा कि अगले कुछ दिनों में चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है। मैं पंच बद्री, पंच केदार, पंच प्रयाग और यहां के आराध्य देवों को प्रणाम करता हूं। संतला माता को भी प्रणाम। इतने बड़े प्रोजेक्ट को पूरा करने में मां डाट काली का आशीर्वाद मिला। उत्तराखंड 26वें वर्ष में प्रवेश कर चुका। आज से प्रगति में एक और उपलब्धि जुड़ी है। इस शताब्दी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा। बाबा केदार के दर्शन के बाद मेरे मुंह से निकला था। ये प्रोजेक्ट उत्तराखंड को नई गति देगा। इससे गाजियाबाद, बागपत, बड़ौत, शामली, सहारनपुर को भी बहुत फायदा होगा।

गढ़वाली और कुमाउंनी बोली में नमस्कार

पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शु्न०आत गढ़वाली और कुमाउंनी में सबको नमस्कार कर किया। उन्होंने कहा- मैं सबसे क्षमा मांगता हूं कि मुझे यहां पहुंचने में देर हुई। मैं निकला तो समय पर था लेकिन 12 किमी का रोड शो, इतना उत्साह, इतना उमंग कि मेरे लिए तेज गति से आना मुश्किल हो गया। सबका आशीर्वाद लेते हुए मुझे एक घंटे से अधिक का समय लग गया। मैं आज उत्तराखंड से एक नई ऊर्जा, नई प्रेरणा लेकर जाऊंगा।

टूरिज्म् से सबको फायदा होता है

पीएम ने कहा, हम जानते हैं जब टूरिज्म् का विकास होता है तो हर कोई कुछ न कुछ कमाता है। सबको फायदा होता है। मुझे खुशी है उत्तराखंड विंटर टूरिज्म विेंटर स्पोर्ट्स के लिए डेस्टिरनेशन बनता जा रहा है। उत्तराखंड की प्रगति के लिए बारहमासी कनेक्टिविटी जरूरी है। 2023 के बाद बहुत बड़ी संख्या में सर्दियो में लोग यात्रा के लिए जाते थे। 2025 में करीब 40 हजार लोगों ने यहां यात्रा की। शीतकालीन चारधाम यात्रा में करीब 80 हजार लोग आए थे 2025 में यह आंकड़ा डेढ़ लाख पार कर गया है।

टूरिज्म के लिहाज से ये प्रोजेक्ट बहुत अहम

पीएम ने कहा- टूरिज्म के लिहाज से ये प्रोजेक्ट बहुत अहम है। साथियों आज डॉ. अंबेडकर की जयंती है। बीते दशक में हमारी सरकार ने जो नीतियां बनाईं, जो फैसले लिए वे संविधान की गरिमा को पुनस्थापित करने वाले थे। जिन जिलों में माओवाद नक्सलवाद खत्म हुआ है वहां भी संविधान का महत्व बढ़ा है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम