ADVERTISEMENT
Home » खेल » अफगानिस्तान टेस्ट के लिए अनिल कुंबले ने चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग-11, साई सुदर्शन की छुट्टी, इन 2 युवा दिग्गजों का होगा डेब्यू!

अफगानिस्तान टेस्ट के लिए अनिल कुंबले ने चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग-11, साई सुदर्शन की छुट्टी, इन 2 युवा दिग्गजों का होगा डेब्यू!

डेस्क इंडियन प्रीमियर लीग का रोमांच खत्म होने के बाद अब क्रिकेट प्रेमियों की नजरें भारत और अफगानिस्तान के बीच न्यू चंडीगढ़ में खेले जाने वाले इकलौते टेस्ट मैच पर टिक गई हैं। इस मुकाबले के लिए चुनी गई भारतीय. . .

डेस्क इंडियन प्रीमियर लीग का रोमांच खत्म होने के बाद अब क्रिकेट प्रेमियों की नजरें भारत और अफगानिस्तान के बीच न्यू चंडीगढ़ में खेले जाने वाले इकलौते टेस्ट मैच पर टिक गई हैं। इस मुकाबले के लिए चुनी गई भारतीय टीम में कई युवा और घरेलू क्रिकेट के स्टार खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इसी बीच, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान स्पिनर अनिल कुंबले ने इस मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-11 का चयन किया है। कुंबले का मानना है कि इस मुकाबले में दो होनहार युवा खिलाड़ियों को टेस्ट कैप मिल सकती है।
चूंकि यह टेस्ट मैच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं है, इसलिए इसे एक दोस्ताना और प्रयोगात्मक श्रृंखला के रूप में देखा जा रहा है। ऐसे में टीम इंडिया के पास घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर आजमाने का यह बेहतरीन मौका है।

हर्ष दुबे और गुरनूर बराड़ की हो सकती है एंट्री

अनिल कुंबले के मुताबिक, विदर्भ के बेहतरीन स्पिन ऑलराउंडर हर्ष दुबे इस ऐतिहासिक मैच से अपने टेस्ट करियर की शुरुआत कर सकते हैं। हर्ष दुबे ने घरेलू सत्र 2024-25 में विदर्भ की टीम को फाइनल तक पहुँचाने और शानदार जीत दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई थी, जहाँ वे सीजन में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बने थे। इसके अलावा कुंबले ने पंजाब के तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ को भी टीम में शामिल करने की वकालत की है। कुंबले का मानना है कि इस पिच पर प्रसिद्ध कृष्णा के मुकाबले गुरनूर बराड़ की गति और उछाल अधिक असरदार साबित हो सकती है।

फ्लॉप चल रहे साई सुदर्शन बाहर, पडिक्कल की वापसी

हेड कोच गौतम गंभीर ने पिछले दौरों पर इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन को लगातार मौके दिए थे, लेकिन वे उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में नाकाम रहे। अनिल कुंबले को लगता है कि लगातार मिल रहे खराब फॉर्म के कारण सुदर्शन को टीम से बाहर बैठना पड़ सकता है और उनकी जगह कर्नाटक के खब्बू बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को अंतिम एकादश में जगह मिलेगी। पडिक्कल पहले भी भारत के लिए टेस्ट खेल चुके हैं और मौजूदा समय में घरेलू सर्किट में शानदार फॉर्म में हैं।

ADVERTISEMENT

अनिल कुंबले द्वारा चुनी गई भारत की प्लेइंग-11:

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज।

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम