ADVERTISEMENT
Home » खेल » आईपीएल 2026: वैभव सूर्यवंशी की नजर ऑरेंज कैप पर, पर्पल कैप की रेस भी रोमांचक, श्रेयस अय्यर की भी लंबी छलांग

आईपीएल 2026: वैभव सूर्यवंशी की नजर ऑरेंज कैप पर, पर्पल कैप की रेस भी रोमांचक, श्रेयस अय्यर की भी लंबी छलांग

मुंबई। आईपीएल 2026 के 69वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस की टीमें मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। आपको बता दें कि, यह मैच प्लेऑफ के आखिरी स्पॉट के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।. . .

मुंबई। आईपीएल 2026 के 69वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस की टीमें मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। आपको बता दें कि, यह मैच प्लेऑफ के आखिरी स्पॉट के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। लेकिन इस मुकाबले पर सिर्फ प्लेऑफ की नजर नहीं होगी, बल्कि ऑरेंज कैप की रेस भी फैंस का ध्यान खींच रही है।

वैभव सूर्यवंशी के पास नंबर-1 बनने का मौका

राजस्थान रॉयल्स के युवा विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय ऑरेंज कैप की रेस में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। हालांकि मुंबई इंडियंस के खिलाफ अगर वह बड़ी पारी खेलने में सफल रहते हैं, तो फिर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं। वैभव इस सीजन में लगातार आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं और कई मैचों में टीम को मजबूत शुरुआत दिला चुके हैं। ऐसे में वानखेड़े की बल्लेबाजों के लिए मददगार पिच पर उनसे एक और बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही है।

पर्पल कैप की रेस में कांटे की टक्कर

गेंदबाजों की पर्पल कैप रेस भी बेहद रोमांचक हो गई है। भुवनेश्वर कुमार और कैगिसो रबाडा दोनों के नाम 24-24 विकेट हैं। हालांकि बेहतर औसत और इकॉनमी रेट के कारण भुवनेश्वर कुमार फिलहाल पर्पल कैप होल्डर बने हुए हैं। भुवनेश्वर ने इस सीजन में 18.50 की औसत और 8.07 की इकॉनमी से विकेट लिए हैं। वहीं रबाडा ने 20.54 की औसत और 9.18 की इकॉनमी के साथ 24 विकेट हासिल किए हैं।

ADVERTISEMENT

फैंस की नजरें रहेंगी रिकॉर्ड्स पर

वानखेड़े में होने वाला यह मुकाबला प्लेऑफ की तस्वीर के साथ-साथ व्यक्तिगत रिकॉर्ड्स और कैप रेस को लेकर भी काफी रोमांचक रहने वाला है। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है।

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम