बेंगलरू। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। सीएम सिद्धारमैया ने मंत्रियों के साथ ब्रेकफास्ट मीटिंग में यह ऐलान किया। सिद्धारमैया के दिन में 11 बजे राजभवन पहुंचकर इस्तीफा देने की चर्चा थी, लेकिन इस बीच एक नया ट्विस्ट आ गया है।राज्यपाल बेंगलुरु में मौजूद ही नहीं हैं।
मुख्यमंत्री आवास पहुंचे शिवकुमार
डीके शिवकुमार बेंगलुरु पहुंच गए हैं. कर्नाटक कांग्रेस में सत्ता के नेतृत्व परिवर्तन की हलचल है।।सीएम सिद्धारमैया ने अपने आवास पर मंत्रियों को ब्रेकफास्ट पर बुलाया है। डीके शिवकुमार भी बेंगलुरु पहुंच गए हैं ।डीके शिवकुमार के एयरपोर्ट से सीधे सीएम हाउस जाने की चर्चा थी। शिवकुमार और सिद्धारमैया ने एक-दूसरे को गले लगाकर एकजुटता का संदेश दिया. शिवकुमार ने सिद्धारमैया के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिए।
डीके ने पैर छूकर लिया सिद्धारमैया से आशीर्वाद
ब्रेकफास्ट मीटिंग पर पहुंचे डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल नजर आया। सत्ता हस्तांतरण से पहले डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया के पैर छूकर आशीर्वाद लिए। सिद्धा ने भी उन्हें गले लगाया।
राज्यपाल नहीं हैं बेंगलोर में, कांग्रेस विधायक भी कर रहे इंतजार
बेंगलुरु: CM सिद्धारमैया के आवास पर नाश्ते की बैठक के लिए पहुँचते हुए पार्टी विधायक बसवराज रायरेड्डी ने कहा, “पार्टी जो भी फ़ैसला करेगी, हम उसका पालन करेंगे। मैं नाश्ते के लिए आया हूं। मुझे पता है कि राज्यपाल यहां नहीं हैं, इसलिए देखते हैं कि आगे क्या होता है।
डीके भी पहुंचे सिद्धारमैया की ब्रेकफास्ट मीटिंग में
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और KPCC अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया द्वारा बुलाई गई नाश्ते की बैठक के लिए उनके आवास पर पहुंचे।
बेंगलुरु पहुंचे शिवकुमार, सिद्दारमैया के घर मंत्रियों की भीड़
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम और अटकलों के बीच, उपमुख्यमंत्री और KPCC अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार के समर्थक बेंगलुरु स्थित उनके आवास पर पहुंचे हैं। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने आवास पर पार्टी नेताओं की नाश्ते पर एक बैठक बुलाई है। ब्रेकफास्ट मीटिंग में मंत्री एचके पाटिल,रामलिंगा रेड्डी समेत कर्नाटक के मंत्री और कांग्रेस के कई नेता नाश्ते पर पहुंचे हैं।