मुंबई। उर्फी जावेद हर बार कुछ ऐसा करती हैं जिससे वह लाइमलाइट में आ जाती हैं। वह अक्सर अपनी बोल्ड अदाओं और ऊट पटांग ड्रेस पहनकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वहीं एक बार फिर उर्फी जावेद अपने अतरंगे स्टाइलिश कपड़ों के चलते चर्चा में आ चुकी हैं। उर्फी जावेद ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है। अपने फैशन स्टाइल की हदें पार करते हुए उन्होंने बिकिनी को फूलों से कवर किया हुआ है।
उर्फी जावेद का नया कातिलाना लुक
उर्फी जावेद की फोटो और वीडियो का फैंस अक्सर बेसब्री से इंतजार करते हैं। अब उन्हीं फैंस के लिए उर्फी जावेद ने एक बार फिर होश उड़ा देने वाला वीडियो शेयर किया है। वीडियो में उन्होंने बिकिनी को फूलों से सजाया हुआ। जिसमें वह फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का ऐसा लुक फैंस ने पहली बार देखा है। वीडियो पोस्ट होने के कुछ घंटों बाद ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी।
फूलों से बनी बिकिनी में दिए पोज
उर्फी जावेद का ये बेबाक अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इसमें उन्होंने अपनी बिकिनी को पीले फूलों से कवर किया हुआ है। वीडियो में वह अपनी अदाओं से फैंस का ध्यान खींचती हुई नजर आईं। इस आउटफिट में अपना लुक पूरा करने के लिए उर्फी जावेद ने ओपन हेयर किए हुए हैं। साथ ही उन्होंने इसमें लाइट मेकअप किया हुआ है।
उर्फी हुईं थी उप्स मोमेंट का शिकार
उर्फी जावेद की इस वीडियो में फिलहाल फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं और उनकी इस स्टाइल की खूब तारीफ कर रहे हैं। इससे पहले उर्फी जावेद अपनी हॉटनेस में जलवा बिखेरने के चलते उप्स मोमेंट का शिकार हो गईं। वीडियो में उर्फी जावेद वॉक करती हुई दिखीं। इस दौरान कैमरे में उर्फी के अंडरगॉर्मेंट्स कैद हो गए और वो ऊप्स मोमेंट का शिकार हो गईं।