Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

कर्नाटक में तीन बजे तक 52 फीसदी मतदान, इन बड़े नेताओं ने डाला वोट, बीजेपी का बड़ा दावा

- Sponsored -

- Sponsored -


नई दिल्ली। कर्नाटक में सभी 224 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। चुनाव आयोग ने चुनाव के लिए सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए हैं। इस बार चुनाव लड़ने वालों में कई बड़े नेता भी हैं। खुद मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार, जेडीएस के मुखियाा एचडी कुमारस्वामी जैसे कई दिग्गज मैदान में हैं।
कांग्रेस और जेडीएस कार्यकर्ता भिड़े
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलुरु उत्तर से जनता दल (सेक्युलर) के उम्मीदवार बीए मोहिउद्दीन बावा के समर्थकों पर मारपीट का आरोप लगाया है। मामला मंगलवार की रात का है। बाजपे पुलिस स्टेशन में इसको लेकर शिकायत दर्ज हुई है। मारपीट में कांग्रेस के दो कार्यकर्ता निजाम और हाशेर घायल हुए हैं। दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बावा हाल ही में कांग्रेस छोड़कर जेडीएस में शामिल हो गए थे।
पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस प्रमुख एचडी देवेगौड़ा ने कर्नाटक चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने लोगों से बढ़चढ़कर मतदान में हिस्सा लेने की अपील की।
चुनाव आयोग के अनुसार, कर्नाटक में दोपहर एक बजे तक 37.25 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है। 12 जिलों में 40 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई है।
पूर्व क्रिकेटर जवागल श्रीनाथ ने मैसूरु के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की। कहा, ‘मैं लोगों से अनुरोध करता हूं कि आएं, मतदान करें और अच्छे लोकतंत्र के लिए एक अच्छा नेता चुनें। मैंने भी मतदान किया…हमें लोकतंत्र में भाग लेना चाहिए…।’
कर्नाटक के पूर्व सीएम और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने भी वोट डाला। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘हम लोगों से अनुरोध कर रहे हैं कि उचित विकास पाने के लिए जेडीएस उम्मीदवारों को आशीर्वाद दें। हमारी पार्टी किंग बनने जा रही है।’
कलबुर्गी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। हम लोगों को 130 से 135 सीटें मिलेंगी।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.