Home » मनोरंजन » क्या कंगना रनौत ने गुपचुप रचा ली शादी ? मंगलसूत्र और हरी चूड़ियों में दिखीं अभिनेत्री, क्या है माजरा!

क्या कंगना रनौत ने गुपचुप रचा ली शादी ? मंगलसूत्र और हरी चूड़ियों में दिखीं अभिनेत्री, क्या है माजरा!

डेस्क। क्या कंगना रनौत ने गुपचुप रचा ली शादी? ये सवाल तब उठे जब उनकी एक तस्वीर वायरल हुई जिसमें वो शादीशुदा महिला वाले लुक में नजर आ रहीं थीं। गले में मंगलसूत्र और हाथों में हरी चूड़ियां देख फैंस. . .

डेस्क। क्या कंगना रनौत ने गुपचुप रचा ली शादी? ये सवाल तब उठे जब उनकी एक तस्वीर वायरल हुई जिसमें वो शादीशुदा महिला वाले लुक में नजर आ रहीं थीं। गले में मंगलसूत्र और हाथों में हरी चूड़ियां देख फैंस चौंक गए और सोशल मीडिया पर तस्वीर काफी तेजी से फैलने लगी। सवाल बस एक वही था कि क्या कंगना ने शादी कर ली है?
कंगना रनौत की तरफ से फिलहाल इन तस्वीरों ओर शादी को लेकर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है लेकिन रिपोर्ट्स से पता चला कि माजरा कुछ और ही है। कंगना रनौत ने शादी नहीं की है बल्कि ये लुक उनकी अगली फिल्म का हो सकता है।

तनु वेड्स मनु 3 की शूटिंग

कंगना रनौत इस वक्त फिल्म तनु वेड्स मनु 3 को लेकर बिजी हैं और कहा जा रहा है कि उसी फिल्म में कंगना रनौत इस तरह का किरदार निभाने वाली हैं। यही कारण है इस लुक में वो नजर आ रही हैं। सिक्योरिटी गार्ड के साथ पिंक कलर के सूट में कंगना रनौत काफी अच्छी लग रहीं थीं। मंगलसूत्र और हरी चूड़ियों को लेकर उनकी तस्वीर तो वायरल होनी ही थी। कंगना रनौत कई कारणों से खबरों में रहती है, चाहें उनके बेबाक बयान हों या फिर पार्लियामेंट से सामने आते वीडियोज। सांसद बनने के बाद कंगना रनौत ने सीधे राहुल गांधी को भी कई बार टारगेट किया है।

शादी की खबरों पर लोगों के कमेंट्स

मंगलसूत्र वाली तस्वीरें देखकर लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ”मैं इसकी शादी का इंतजार कर रहा हूं।” एक ने लिखा, ”सीरयसली, ये शादी तो नहीं करेगी।” एक ने लिखा, ”मूवी होगी इसलिए लग रही होगी।” एक ने लिखा, ”अरे, बॉलीवुड से रिजेक्ट हो गया है।” एक ने लिखा, ”सब बताना जरूरी है क्या, हमें इससे क्या लेना देना है।” इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। कंगना रनौत की तरफ से फिलहाल कोई रिएक्शन नहीं आया है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम