Home » मनोरंजन » क्या वाकई दीपिका पादुकोण ने सोनम वांगचुक के समर्थन में किया पोस्ट या यह पूरा मामला ही ‘फेक’ है ? जाने सच्चाई

क्या वाकई दीपिका पादुकोण ने सोनम वांगचुक के समर्थन में किया पोस्ट या यह पूरा मामला ही ‘फेक’ है ? जाने सच्चाई

सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की एक इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि दीपिका ने पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक के समर्थन में एक पोस्ट शेयर की और कुछ ही मिनटों बाद. . .

सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की एक इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि दीपिका ने पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक के समर्थन में एक पोस्ट शेयर की और कुछ ही मिनटों बाद उसे डिलीट कर दिया। वायरल तस्वीर में दीपिका द्वारा सोनम वांगचुक की पोस्ट को री-शेयर करते हुए लिखा गया है- “वह उपवास कर रहे हैं। हम बस स्क्रॉल कर रहे हैं।”

कथित स्टोरी में लोकतंत्र और राजनीति पर तीखा तंज

वायरल हो रहे इस स्क्रीनशॉट के मुताबिक, दीपिका ने लिखा— “इस बारे में कोई बात क्यों नहीं कर रहा है? हम लोकतंत्र के सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं। चाहे किसी नाकाम नेता को महान दिखाने के लिए कितनी भी फिल्में क्यों न बन जाएं, सच्चाई नहीं बदलती।” इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर भारी बहस छिड़ गई कि क्या दीपिका ने मौजूदा हालातों पर इतना बड़ा बयान दिया है।

क्या है वायरल पोस्ट का सच: असली या पूरी तरह फर्जी?

सच सामने आने पर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं, क्योंकि यह पोस्ट पूरी तरह से फेक (फर्जी) है। दीपिका पादुकोण ने अपने किसी भी वेरिफाइड सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐसी कोई इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट नहीं की है। यह एक डिजिटली एडिटेड तस्वीर है जिसे भ्रम फैलाने के लिए शेयर किया जा रहा है। ‘X’ (ट्विटर) पर कई यूजर्स का तो यह भी दावा है कि यह पोस्ट AI द्वारा जेनरेट की गई है।

बॉलीवुड के ‘ए-लिस्ट’ सुपरस्टारों की इस मुद्दे पर चुप्पी

रिपोर्ट्स के अनुसार, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, शाहरुख खान, आमिर खान, अमिताभ बच्चन और सलमान खान जैसे बॉलीवुड के किसी भी बड़े ‘A-List’ स्टार ने सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल या नीट (NEET) पेपर लीक मामले पर कोई पोस्ट या बयान जारी नहीं किया है। बड़े सितारों की यह मुकम्मल चुप्पी भी इस बात को पुष्ट करती है कि दीपिका के नाम पर वायरल स्टोरी मनगढ़ंत है।

इन दिग्गज कलाकारों ने खुलकर किया सोनम वांगचुक का समर्थन

भले ही फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े चेहरे इस मुद्दे पर मौन हों, लेकिन सिनेमा और संगीत जगत की कई अन्य हस्तियों ने वांगचुक को सपोर्ट किया है और उनसे अनशन खत्म करने की गुहार लगाई है। समर्थन करने वालों में अनुराग कश्यप, नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक शाह, जीनत अमान, अभय देओल, विशाल ददलानी, पूजा बत्रा और अतुल कुलकर्णी जैसे नाम शामिल हैं।

आखिर क्यों 19 दिनों से आमरण अनशन पर हैं सोनम वांगचुक?

सोनम वांगचुक पिछले 19 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उनकी इस हड़ताल के पीछे दो मुख्य मांगें हैं— पहली, नीट (NEET) पेपर लीक और परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, और दूसरी, सरकार द्वारा लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाना।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम