डेस्क। क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की बहन कोमल शर्मा आज शादी के बंधन में बंध जाएंगी। एशिया कप के बाद शादी की सारी रस्में हुई शुरू हुईं, जिसमें क्रिकेटर ने अपने भाई का फर्ज निभाने के साथ ही स्टाइलिश लुक्स और डांस से खूब रंग जमाया। चाहे हल्दी हो या मेहंदी या फिर चूड़ा सेरेमनी, कोमल ने हर फंक्शन में अपने लुक को काफी खास और स्टनिंग रखा। तभी तो सब दुल्हनिया की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
वहीं, अब लुधियाना के रहने वाले दूल्हे राजा लविश ओबेरॉय सज- धजकर घोड़ी चढ़ गए और बारात लेकर अपनी दुल्हनिया को लेने चल दिए। दूसरी ओर, कोमल की भी चूड़ा सेरेनी की तस्वीरें सामने आईं। जहां उनके चेहरे पर खुशी और उनका नूर अलग ही दिखा, तो सूट में सादगी फ्लॉन्ट करके वह दिल जीत गईं।
शादी से पहले दुल्हनिया ने लिया आशीर्वाद
कोमल शर्मा की सगाई इसी साल में हुई थी, तो माता के जागरण के बाद शादी की रस्मों की शुरुआत हुई। फिर बीच में अभिषेक के एशिया कप के चलते शादी में ब्रेक लगा और अब हल्दी, मेहंदी की रस्मों के साथ आज वेडिंग डे आ गया। लेकिन, सारे रस्में करके दुल्हनिया पहले बाबाजी का आशीर्वाद लेने गुरुद्वारा गई। जहां उनके हाथों में मेहंदी नजर आ रही है।
हल्दी में पहनी गुलाबी साड़ी
कोमल ने अपनी हल्दी के लिए खूबसूरती- सी फ्लोरल पैटर्न वाली साड़ी को चुना। गुलाबी साड़ी येलो डेकोर के सामने उभरकर सामने आई, तो इसका फूलों वाला पैटर्न एक फ्रेशनेस सी ले आया। जिसे उन्होंने गुलाबी प्लेन ब्लाउज के साथ स्टाइल किया। वहीं, दूल्हे राजा सफेद कुर्ता- पजामा और येलो हाफ जैकेट पहने नजर आए।