Home » खेल » गम का गुबार लिए मैदान पर उतरे थे ईशान किशन, SRH को जिताने के बाद सुनाई दर्द भरी दास्तान, कहा- हमारे परिवार में मुश्किल समय था

गम का गुबार लिए मैदान पर उतरे थे ईशान किशन, SRH को जिताने के बाद सुनाई दर्द भरी दास्तान, कहा- हमारे परिवार में मुश्किल समय था

चेन्नई। आईपीएल 2026 के 63वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराया। एसआरएच की इस जीत के नायक ईशान किशन रहे, जिन्होंने 47 गेंदों में 70 रनों की दमदार पारी. . .

चेन्नई। आईपीएल 2026 के 63वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराया। एसआरएच की इस जीत के नायक ईशान किशन रहे, जिन्होंने 47 गेंदों में 70 रनों की दमदार पारी खेली। इस जीत के साथ ही पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स की जगह प्लेऑफ में भी पक्की हो गई है।

ईशान की चचेरी बहन का निधन हुआ था

ईशान किशन को प्लेयर ऑफ द मैच का भी अवॉर्ड मिला। उन्होंनेने कहा कि वह जानते थे कि पिच मुश्किल है और इसी कारण वह आखिरी ओवर तक क्रीज पर रहना चाहते थे। ईशान ने इस पारी को अपने परिवार को समर्पित किया। ईशान ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 7 चौके और 3 छक्के लगाए और वह एसआरएच को जीत की दहलीज पर पहुंचाकर आउट हुए।
ईशान ने बताया कि उनकी चचेरी बहन का हाल ही में निधन हो गया था और उनका भाई परिवार के साथ पहली बार यहां मैच देखने आया है। उन्होंने अपनी इस पारी को परिवार को समर्पित किया। विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा, ‘कभी-कभी मुझे लगता है कि यह प्रेरणा के बारे में भी है और इस मुकाबले में मेरी प्रेरणा मेरा चचेरा भाई था, जिसकी बहन का हाल ही में निधन हुआ है। हमारे परिवार में मुश्किल समय था और वे यहां पहली बार मैच देख रहे थे। इसी वजह से मैं बस उनके लिए मैच खत्म करना चाहता था और मुझे खुशी है कि वह इस पारी को देखने के लिए यहां थे और मैं यह मैच खत्म कर पाया।’
विकेटकीपर-बल्लेबाज ने मैच के बाद कहा, ‘जब मैं कीपिंग कर रहा था, तो मुझे लगा कि विकेट आसान नहीं था, खासकर जब स्पिनर गेंदबाजी कर रहे थे और धीमी गेंदें बहुत अच्छा काम कर रही थीं। मुझे बस आखिरी ओवर तक खेलना था। यह बस वहां रहने और खुद पर विश्वास करने के बारे में था। आप किसी भी समय खुद पर शक नहीं कर सकते। जब आप क्रीज पर बने रहते हैं, तो गेंदबाजों के लिए हर बार सही करना मुश्किल होता है।’

टी20 विश्व कप के दौरान हुआ था एक्सीडेंट

टी20 विश्व कप फाइनल से ठीक पहले ईशान किशन की चचेरी बहन और जीजा का सड़क हादसे हो गया था। इसमें दोनों की मौत हो गई थी। टी20 विश्व कप में खेलने की वजह से उस समय ईशान किशन घर नहीं जा पाए थे।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम