Home » धर्म » जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा में इन बातों का रखें खास ध्यान, कहीं नाराज न हो जाएं कन्हैया

जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा में इन बातों का रखें खास ध्यान, कहीं नाराज न हो जाएं कन्हैया

डेस्क। कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व देशभर में बड़ी ही धूमधाम के साथ भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन मनाया जाता है। देशभर में लोग कृष्ण जन्माष्टमी के दिन व्रत रखते हैं। इस दिन भगवान कृष्ण की. . .

डेस्क। कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व देशभर में बड़ी ही धूमधाम के साथ भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन मनाया जाता है। देशभर में लोग कृष्ण जन्माष्टमी के दिन व्रत रखते हैं। इस दिन भगवान कृष्ण की पूजा पूरे विधि विधान के साथ की जाती है। इस बार जन्माष्टमी का व्रत 6 सितंबर को रखा जाएगा। लेकिन भगवान कृष्ण की पूजा में कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। आइए जानते हैं जन्माष्टमी पूजा में आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए।
जन्माष्टमी के दिन स्वच्छ वस्त्र धारण करें
जन्माष्टमी के दिन सुबह जल्दी उठें और स्नान आदि के बाद साफ वस्त्र धारण करें। इसके बाद अपने घर के मंदिर की अच्छे से साफ सफाई करें और फूल मालाओं से मंदिर को सजाएं।
फूलों से करें कृष्णजी का श्रृंगार
भगवान विष्णु को तुलसी अति प्रिय हैं। इसलिए कृष्ण जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण को भोग लगाते समय उसमें तुलसी के पत्ते जरूर डालें।
भगवान कृष्ण का करें पंचामृत से अभिषेक
भगवान कृष्ण का पंचामृत से अभिषेक करना चाहिए। कृष्ण जन्माष्टमी के दिन दूध, दही, घी, शहद और चीनी मिलाकर पंचामृत से भगवान कृष्ण का अभिषेक करना चाहिए। बता दें कि भगवान कृष्ण के अभिषेक के लिए गाय के घी के इस्तेमाल करना चाहिए।
भगवान कृष्ण को पीले वस्त्र पहनाएं
भगवान कृष्ण का एक नाम पीतांबरी भी हैं इसलिए उन्हे इस दिन पीले रंग के वस्त्र जरुर पहनाएं और फूलों से उनका श्रृंगार करें। साथ ही उनके सिर पर मोर मुकुट जरुर पहनाए।
घर के बने प्रसाद से ही भोग लगाएं
भगवान कृष्ण को घर में बने प्रसाद का ही भोग लगाएं उनके लिए बाहर बाजार से मिठाई लाकर भोग न लगाएं आप उनके लिए पेड़े और लौकी की बर्फी का भी भोग लगा सकते हैं।
भगवान कृष्ण के मंत्र का करें जप
साथ ही भगवान कृष्ण की पूजा के समय आप श्रीकृष्ण के मंत्र कृं कृष्णाय नम: का जप करते रहें साथ ही राधा नाम का जप भी आप कर सकते हैं।

 

Web Stories
 
घर के ये काम करने से आप रहेंगे एकदम फिट विवाह पंचमी के दिन ये उपाय करने से जीवन हो जाएगा सफल सपने में कीड़े-मकोड़े आने का क्या मतलब होता है? इन बीमारियों से राहत पाने के लिए जरूर खाएं मक्के की रोटी पेट के कैंसर से जुड़े इन संकेतों को न करें इग्नोर