Headlines

सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने मेंसुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने में
Home » मनोरंजन » जान्हवी के कथित बॉयफ्रेंड संग नजर आए बोनी कपूर, यूजर्स बोले- कितने कूल हैं इनके पापा

जान्हवी के कथित बॉयफ्रेंड संग नजर आए बोनी कपूर, यूजर्स बोले- कितने कूल हैं इनके पापा

डेस्क। अभिनेत्री जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियों में हैं। उनका नाम शिखर पहाड़िया के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों के अफेयर को एक बार और हवा मिल गई. . .

डेस्क। अभिनेत्री जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियों में हैं। उनका नाम शिखर पहाड़िया के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों के अफेयर को एक बार और हवा मिल गई है। हाल ही में जान्हवी के पिता बोनी कपूर को शिखर पहाड़िया के साथ मुलाकात करते देखा गया। नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के उदघाटन समारोह में दोनों काफी आत्मीयता के साथ मिलते नजर आए और साथ में तस्वीरें क्लिक कराईं।
खींचा दर्शकों का ध्यान
हाल ही में NMACC के लॉन्च इवेंट में प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, शाहरुख खान और सलमान खान समेत तमाम बड़े सेलेब्स ने शिरकत की। सभी ने खूब तस्वीरें क्लिक कराईं। इस बीच बोनी कपूर और शिखर पहाड़िया ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। साथ में दोनों काफी कंफर्टेबल नजर आए और बिना किसी फिक्र के साथ में पोज भी दिए।
दिखी काफी अच्छी बॉन्डिंग
बोनी कपूर और शिखर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि दोनों साथ में तस्वीरें क्लिक कराते नजर आ रहे हैं। इसके बाद शिखर, बोनी को सोलो फोटोज के लिए छोड़ कर जाते हैं। बोनी भी शिखर के साथ काफी घुले-मिले नजर आ रहे हैं। बोनी का यही अंदाज देख अब शिखर को बोनी का होने वाला दामाद कहा जा रहा है।
यूजर्स कर रहे मजेदार कमेंट्स
इस वीडियो पर यूजर्स काफी मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘कितने कूल पापा होते हैं इनके, बेटी के बॉयफ्रेंड के साथ फोटोज क्लिक करा रहे।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ओह माय गॉड! दामाद जी के साथ।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘फ्यूचर फादर इन लॉ।’ बता दें कि जान्हवी के जन्मदिन के मौके पर सभी साथ में वेकेशन पर गए थे। इनमें जान्हवी, खुशी, शिखर और बोनी कपूर शामिल थे।

Trending Now

जान्हवी के कथित बॉयफ्रेंड संग नजर आए बोनी कपूर, यूजर्स बोले- कितने कूल हैं इनके पापा में पॉपुलर

पॉपुलर न्यूज़

एक्सक्लूसिव न्यूज़