बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी फेज को इंजॉय कर रही हैं। पर्सनल लाइफ के इस शानदार फेज में आते है एक्ट्रेस की प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर तरह तरह की अफवाहें शुरू हो गईं हैं जिसे लेकर उनकी आने वाली फिल्म के मेकर्स ने एक बयान जारी किया है।
दूसरी प्रेग्नेंसी के कारण कटा दीपिका पादुकोण का रोल?
दीपिका पादुकोण अल्लू अर्जुन के साथ अपकमिंग फिल्म प्रोजेक्ट ‘राका’ पर काम कर रही हैं। दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान करते ही सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा तेज हो गई कि प्रेग्नेंसी के कारण इस फिल्म में दीपिका पादुकोण का किरदार कट छट कर काफी छोटा कर दिया गया है। इसी को लेकर मेकर्स ने सफाई पेश की है।
मेकर्स में कही ये बात
‘राका’ मेकर्स ने दीपिका के किरदार पर कैंची चलने की चर्चाओ को बेबुनियाद करार दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, ‘राका’ की टीम ने बताया कि सब कुछ प्लान के अनुसार चल रहा है। दीपिका पादुकोण ‘राका’ में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं और शूटिंग पूरे जोश के साथ चल रही है।
जोरों पर चल रही है शूटिंग
टीम ने कहा, ‘सब कुछ योजना के मुताबिक ही चल रहा है। ‘राका’ में दीपिका पादुकोण का रोल बहुत अहम है और सेट पर ज़बरदस्त जोश के साथ शूटिंग बिना किसी रुकावट के चल रही है।’ बता दें कि ‘राका’ के निर्देशन की कमान एटली कुमार ने संभाली है।
दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्में
दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्मों की बाद करें तो ‘राका’ के अलावा उनके पास शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ भी है। ये इस साल की मचअवेटेड फिल्म में से एक है. इसके अलावा वो ‘पठान 2’ और ‘ब्रह्मास्त्र 2’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। इन सबको देखने के बाद साफ है कि दीपिका अपनी पर्सनल लाइफ के साथ साथ प्रोफेशनल लाइफ में जबरदस्त परफॉर्म कर रही हैं।