ADVERTISEMENT
Home » देश » देशभर में क्रिसमस की धूम, चर्चों में आयोजित की गईं प्रार्थना सभाएं, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी बधाई

देशभर में क्रिसमस की धूम, चर्चों में आयोजित की गईं प्रार्थना सभाएं, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली। कोरोना की पाबंदियों के बीच आज दुनियाभर में क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। भारत में भी इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है। देशभर के गिरजाघरों में प्रार्थना की तैयारी शुरू हो चुकी है।. . .

नई दिल्ली। कोरोना की पाबंदियों के बीच आज दुनियाभर में क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। भारत में भी इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है। देशभर के गिरजाघरों में प्रार्थना की तैयारी शुरू हो चुकी है। इसके लिए गिरजाघरों को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया जा रहा है। वहीं बाजार भी लजीज केक, चॉकलेट और मिठाइयों और गिफ्ट से अटे पड़े हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम नेताओं ने देश को क्रिसमस की बधाई दी है।
सृष्टि का कल्याण करने आधी रात को धरती पर जन्में प्रभू यीशु का जन्मोत्सव क्रिसमस सभी गिरजाधरों में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान शहर के सभी चर्च में विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की गई। क्रिसमस पर्व की शुरूआत प्रभु यीशु के जन्म के साथ हुई। इस बार भी कोविड के चलते अधिकत शहरों के सभी गिरजाघरों में रात 12 बजे की जगह 7 बजे प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए सभी कार्यक्रम 10:00 बजे तक समाप्त कर लिए गए। शहर के गिरजाघरों में लोगों ने सपरिवार पहुंच कर यीशु के जन्मोत्सव में भाग लिया और चरणी में बालक यीशु के दर्शन किए। इस दौरान क्रिसमस की एक-दूजे को बधाई देने का सिलसिला रात तक चलता रहा। प्रभू यीशु के आगमन पर सभी ईसाई समाज ने कैंडल जलाकर उनके मार्ग को रोशन करते हुए एक दूसरे को बधाई दी।

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम