Home » बिजनेस » धर्मेंद्र की बायोपिक में कौन होगा लीड एक्टर ? पिता से जुड़े सवाल पर बॉबी देओल ने दिया यह जवाब

धर्मेंद्र की बायोपिक में कौन होगा लीड एक्टर ? पिता से जुड़े सवाल पर बॉबी देओल ने दिया यह जवाब

डेस्क। बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता बॉबी देओल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बंदर’ को लेकर चर्चा में हैं। इससे पहले उन्होंने अपने पिता और दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र के बारे में कई खास बातें बताई हैं। धर्मेंद्र का निधन पिछले साल हो गया. . .

डेस्क। बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता बॉबी देओल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बंदर’ को लेकर चर्चा में हैं। इससे पहले उन्होंने अपने पिता और दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र के बारे में कई खास बातें बताई हैं। धर्मेंद्र का निधन पिछले साल हो गया था। हाल ही में उनसे पूछा गया कि अगर धर्मेंद्र पर बायोपिक बने तो उनकी सबसे अच्छी अदाकारी कौन कर सकता है? इस पर बॉबी देओल ने प्रतिक्रिया दी है।

कौन कर सकता है धर्मेंद्र की एक्टिंग?

बॉबी देओल इंडिया टीवी के प्रोग्राम आप की अदालत में पहुंचे। यहां दर्शकों में से किसी एक ने पूछा कि अगर कभी दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र पर कोई बायोपिक बनी, तो उनके हिसाब से परदे पर उनका किरदार सबसे अच्छे से कौन निभा सकता है? जब उनसे पूछा गया कि क्या इस किरदार के लिए वह खुद या उनके बड़े भाई सनी देओल सबसे सही रहेंगे, तो बॉबी ने जवाब दिया, ‘कोई नहीं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘उनके जैसा कोई नहीं हो सकता। वह जिस तरह के इंसान थे, वैसा दूसरा कोई कभी नहीं हो सकता।’ ‘यह सलमान की बायोपिक नहीं है’, कानूनी नोटिस पर निर्माता अमित जानी ने दिया जवाब, ‘काला हिरण’ से जुड़ा है मामला

गुस्सा होने के बाद करते थे प्यार

दर्शकों में से एक व्यक्ति ने धर्मेंद्र के बारे में कहा कि कथित तौर पर धर्मेंद्र ने बदतमीजी करने वाले लोगों पर गुस्सा निकाला था, तो बॉबी ने अपने पिता के बचाव में कहा, ‘पिताजी ऐसे इंसान थे जो किसी की भी बदतमीजी या अपमानजनक बातें बिल्कुल बर्दाश्त नहीं कर पाते थे। यह सच है कि वह हाथ उठाते थे और जोर से मारते भी थे। लेकिन उसके बाद, वह उसी इंसान को अंदर बुलाते थे, उसे खाना खिलाते थे, दूध पिलाते थे और उसके लिए नए कपड़े भी खरीदते थे। वह ऐसे ही इंसान थे।’

बॉबी देओल ने लिया पिता का अवॉर्ड

हाल ही में आयोजित ‘चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026’ में, धर्मेंद्र को मरणोपरांत ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। बॉबी देओल ने अपने पिता की ओर से यह सम्मान ग्रहण किया। बॉबी देओल जल्द ही अनुराग कश्यप की फिल्म ‘बंदर’ में नजर आने वाले हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम