ADVERTISEMENT
Home » पश्चिम बंगाल » पश्चिम बंगाल के औद्योगिक और शहरी विकास के लिए बंगाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने सौंपीं नौ रणनीतिक सिफारिशें

पश्चिम बंगाल के औद्योगिक और शहरी विकास के लिए बंगाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने सौंपीं नौ रणनीतिक सिफारिशें

कोलकाता। बंगाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (बीसीसी & आई ) ने पश्चिम बंगाल के औद्योगिक, आर्थिक और शहरी विकास को नई गति देने के उद्देश्य से राज्य सरकार को नौ प्रमुख रणनीतिक विकास स्तंभों पर आधारित एक विस्तृत अनुशंसा. . .

कोलकाता। बंगाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (बीसीसी & आई ) ने पश्चिम बंगाल के औद्योगिक, आर्थिक और शहरी विकास को नई गति देने के उद्देश्य से राज्य सरकार को नौ प्रमुख रणनीतिक विकास स्तंभों पर आधारित एक विस्तृत अनुशंसा रिपोर्ट प्रस्तुत की है। यह रिपोर्ट व्यापक शोध एवं विभिन्न हितधारकों के साथ परामर्श के आधार पर तैयार की गई है।

हल्दिया को केमिकल हब के रूप में विकसित करने की मांग

रिपोर्ट में प्रस्तावित प्रोत्साहन नीति, हल्दिया को केमिकल हब के रूप में विकसित करने, कोलकाता के ट्विन-सिटी विकास, कोलकाता के पुनर्जीवन, आईटी, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC), सेमीकंडक्टर एवं नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र, स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण, अंतर्देशीय जलमार्ग एवं लॉजिस्टिक्स, रक्षा विनिर्माण, मत्स्य पालन एवं ब्लू इकोनॉमी तथा कृषि-बागवानी आपूर्ति श्रृंखला एवं निर्यात वृद्धि जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को शामिल किया गया है।
बीसीसी & आई ने आशा व्यक्त की है कि शोध-आधारित ये सिफारिशें राज्य सरकार को बंगाल के औद्योगिक और निवेश परिदृश्य को पुनर्जीवित करने में मदद करेंगी। चैंबर ने यह भी कहा कि वह भविष्य में शोध, नीति सुझावों, क्षेत्र-विशिष्ट अध्ययनों और रणनीतिक पहलों के माध्यम से सरकार को हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

श्रीमती अग्निमित्रा पॉल को रिपोर्ट सौंपी गई

शहरी विकास विभाग की प्रभारी श्रीमती अग्निमित्रा पॉल को इस अवसर पर विश्व बैंक के लिए तैयार किए गए स्थानीय आर्थिक विकास अध्ययन की रिपोर्ट भी सौंपी गई। यह अध्ययन केएमडीए क्षेत्र के अंतर्गत हुगली नदी के दोनों किनारों पर फैले 92 किलोमीटर लंबे क्षेत्र को कवर करता है।

ADVERTISEMENT

ऑनलाइन जीआईएस मैपिंग प्लेटफॉर्म साझा करने की भी पेशकश

अध्ययन में नदी तट के 22 नगर निकायों में परिवहन गलियारों, शहरी गतिशीलता, स्थानीय आर्थिक संसाधनों, आजीविका, व्यवसाय और पर्यटन की संभावनाओं का विस्तृत विश्लेषण किया गया है। इसके साथ तैयार किए गए नौ स्तरीय जीआईएस मानचित्र शहरी योजनाकारों के लिए क्षेत्र के पुनर्विकास में महत्वपूर्ण संसाधन साबित हो सकते हैं। BCC&I ने आवश्यकता पड़ने पर विभाग के साथ ऑनलाइन जीआईएस मैपिंग प्लेटफॉर्म साझा करने की भी पेशकश की है। रिपोर्ट की एक प्रारूप प्रति भी श्रीमती पॉल को सौंपी गई। इस पहल का उद्देश्य बंगाल की संस्कृति, विरासत, पर्यटन, उद्यमिता और आर्थिक संभावनाओं को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत कर राज्य की सामूहिक ब्रांड पहचान को मजबूत करना है। प्रस्तुत सारांश में पिछले वर्ष के दौरान आयोजित प्रमुख गतिविधियों और पहलों की झलक दी गई है।

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम