Headlines

सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने मेंसुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने में
Home » देश » बड़ी राहत, बैंक हड़ताल टली, खुले रहेंगे बैंक

बड़ी राहत, बैंक हड़ताल टली, खुले रहेंगे बैंक

भोपाल। अपनी 6 सूत्रीय मांगों को UTILITY लेकर 30 जनवरी पर जाने वाले बैंक कर्मियों ने अपनी हड़ताल फिलहाल टाल दी है। BUSINESS मांगों पर एक महीने का समय मिलने के बाद ये फैसला लिया गया है। आपको बता दें. . .

भोपाल। अपनी 6 सूत्रीय मांगों को UTILITY लेकर 30 जनवरी पर जाने वाले बैंक कर्मियों ने अपनी हड़ताल फिलहाल टाल दी है। BUSINESS मांगों पर एक महीने का समय मिलने के बाद ये फैसला लिया गया है। आपको बता दें यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 30 जनवरी से दो दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया था। जिसे अब स्थगित कर दिया गया है।
दो दिन रहेंगे बैंक बंद —
आपको बता दें पूरे देश में बैंक कर्मी 30 और 31 जनवरी को हड़ताल पर जाने वाले थे। इसके पहले 28 जनवरी को चौथा शनिवार और 29 जनवरी को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। लेकिन 30 और 31 जनवरी को बैंक खुले रहेंगे। सरकार द्वारा इनकी मांगों के लिए 1 महीना का समय लिया गया है। केंद्रीय श्रमायुक्त द्वारा आईबीए और यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस के प्रतिनिधियों संग हुई बैठक में सकारात्मक रुख देखते हुए हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है।
हड़ताल का किया था ऐलान
आपको बता दें यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 30 जनवरी से दो दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया था। यही कारण था कि भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने ग्राहकों को जानकारी दी थी क‍ि 30 और 31 जनवरी को यूनियन फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) की तरफ से दो द‍िन की बैंक हड़ताल के कारण कामकाज पर असर पड़ सकता है। SBI ने कहा था हमें भारतीय बैंक संघ (IBA) की तरफ से बताया गया था कि UFBU ने हड़ताल की जानकारी दे दी गई थी।
बैंक संगठनों की तरफ से अपनी मांगों के समर्थन में 30 और 31 जनवरी 2023 को राष्ट्रव्‍यापी बैंक हड़ताल पर जाने का प्रस्ताव जारी किया था। एसबीआई ने हड़ताल के दिन क‍िसी भी ग्राहक को परेशानी न हो इसके ल‍िए अपनी ब्रांच में जरूरी कामकाज को सुनिश्चित करने के लिए जरूरी व्यवस्था लागू कर दी थी। बैंक हड़ताल की वजह से काम काज पर असर पड़ सकता था। पर अभी फिलहाल हड़ताल ​स्थगित होने से ऐसा नहीं होगा।

Trending Now

बड़ी राहत, बैंक हड़ताल टली, खुले रहेंगे बैंक में पॉपुलर

पॉपुलर न्यूज़

एक्सक्लूसिव न्यूज़