Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

बढ़ती महंगाई से दहशत में हैं लोग, फिरहाद हकीम ने भाजपा पर बोला हमला, निकाली गई रैली

- Sponsored -

- Sponsored -


मालदा। पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में वृद्धि और विधानसभा में भाजपा विधायकों द्वारा तृणमूल विधायकों पर सुनियोजित हमले के विरोध में आज ओल्ड मालदा शहर में विशाल रैली निकली गयी, जिसमें राज्य के परिवहन मंत्री और तृणमूल मालदा के पर्यवेक्षक फिरहाद हकीम ने भी भाग लिया।
ओल्ड मालदा नगर पालिका के महानंदा भवन क्षेत्र से बुलबुली जंक्शन से शुक्रवार सुबह 10.30 बजे से रैली शुरू हुई निकाली गई, जिसमें
मंत्री के साथ तृणमूल जिलाध्यक्ष और विधायक अब्दुर रहीम बक्शी, मालदा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष कार्तिक घोष, उपाध्यक्ष शफीकुल इस्लाम और पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बुलबुली जंक्शन पर धरना समाप्त होने के बाद मंत्री फिरहाद हकीम सड़क मार्ग से मुर्शिदाबाद जिले के लिए रवाना हो गए|
विरोध रैली शुरू होने से पहले मंत्री फिरहाद हाकिम ने कहा कि “मोदी सरकार ने केंद्र में सत्ता में आने से पहले बड़े-बड़े वादे किए थे । लेकिन वह एक भी वादा पूरा नहीं कर पाई है। उलटे अब रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतें कदम दर कदम बढ़ाई जा रही हैं। मध्यम और निम्न वर्ग दहशत और अनिश्चित स्थिति में हैं, क्योंकि महंगाई बढ़ती ही जा रहे हैं। पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी के विरोध और केंद्र में मोदी सरकार के खिलाफ ही यह रैली निकाली गई है। इसके अलावा हाल ही में विधानसभा सत्र के दौरान भाजपा विधायकों ने जानबूझकर कई तृणमूल के विधायकों पर अचानक हमला बोल दिया। यह घटना बेहद निंदनीय है। हम इसका कड़ा विरोध करते हैं और इन्हीं सब घटनाओं को ध्यान में रखते हुए आज एक विरोध रैली निकाली गई है, ताकि जनता भाजपा की सच्चाई को जान सके।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.