Home » देश » भीषण गर्मी के बीच पीएम मोदी ने जनता से की बड़ी अपील- खुद भी सुरक्षित रहें, दूसरों और पशु-पक्षियों का भी रखें ध्यान’

भीषण गर्मी के बीच पीएम मोदी ने जनता से की बड़ी अपील- खुद भी सुरक्षित रहें, दूसरों और पशु-पक्षियों का भी रखें ध्यान’

नई दिल्ली । देशभर में 25 जून से शुरू हुए नौतपा का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। कई राज्यों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और सुबह से ही तेज धूप व गर्म हवाओं ने लोगों की. . .

नई दिल्ली । देशभर में 25 जून से शुरू हुए नौतपा का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। कई राज्यों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और सुबह से ही तेज धूप व गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकों से गर्मी के दौरान विशेष सावधानी बरतने और जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की है।

पीएम मोदी ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में बढ़ती गर्मी को लेकर चिंता जताते हुए लोगों से खुद को सुरक्षित रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि लोग पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, बाहर निकलते समय अपने साथ पानी रखें और दूसरों को भी पानी पिलाएं। पीएम मोदी ने कहा कि ऐसी नेक भावना समाज में बहुत बड़ा सहारा बनती है।

बच्चों और बुजुर्गों को बताया ज्यादा असुरक्षित

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भीषण गर्मी के दौरान बच्चे, बुजुर्ग और बाहर काम करने वाले लोग सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि गर्मी से होने वाली थकावट और कमजोरी के लक्षणों को नजरअंदाज करना खतरनाक साबित हो सकता है।

सोशल मीडिया पर दी हाइड्रेटेड रहने की सलाह

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि देश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है और इसके कारण लोगों की दैनिक जिंदगी भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे खुद को हाइड्रेटेड रखें और घर से बाहर निकलते समय पानी जरूर साथ रखें।

प्यासों को पानी पिलाने की अपील

प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से मानवीय संवेदनशीलता दिखाने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि यदि संभव हो तो किसी प्यासे व्यक्ति को एक गिलास पानी जरूर दें। पीएम मोदी ने उन लोगों की सराहना की जो अपने घरों और दुकानों के बाहर मटके में पानी रखते हैं ताकि राहगीरों को राहत मिल सके।

परिवार और पशु-पक्षियों का भी रखें ध्यान

प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से अपने माता-पिता, दादा-दादी और अन्य बुजुर्ग परिजनों का हालचाल लेने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि उन्हें भरपूर पानी पीने और दोपहर की तेज धूप से बचने की सलाह दें।
इसके साथ ही पीएम मोदी ने पशु-पक्षियों के लिए भी पानी रखने की अपील करते हुए कहा कि घर, बालकनी, छत या दुकान के बाहर रखा पानी का छोटा बर्तन भी किसी प्यासे पक्षी के लिए जीवनदान बन सकता है।

नौतपा के साथ बढ़ी लोगों की परेशानी

25 जून से शुरू हुए नौतपा के कारण देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। तापमान लगातार बढ़ने से लोगों का दिन में बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग ने भी आने वाले दिनों में गर्मी और लू के बढ़ने की संभावना जताई है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम