डेस्क। निरहुआ के नाम से मशहूर भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव अपनी फिल्मों और गानों के जरिए दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। निरहुआ ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के साथ भी काम किया है और प्रियंका चोपड़ा के प्रोडक्शन तले बनी दो भोजपुरी फिल्मों के हीरो रह चुके हैं। निरहुआ ने स्क्रीन पर कई हीरोइनों के साथ रोमांस किया है, आम्रपाली दुबे के साथ तो उनकी जोड़ी हिट है। लेकिन, क्या आप जानते हैं निरहुआ अपनी रियल लाइफ हीरोइन यानी पत्नी से प्यार नहीं करते और ये बात खुद निरहुआ ने कही है। उन्होंने साथ ही ये भी बताया कि उनकी शादी उनके माता-पिता ने जबरन कराई थी।
पत्नी से कभी नहीं हुआ प्यार
निरहुआ ने डिजिटल कमेंट्री से बातचीत के दौरान अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर चर्चा की। निरहुआ ने अपनी मैरिड लाइफ पर बात करते हुए कहा- ‘मेरे माता-पिता ने मेरी शादी जबरन कराई थी। मैं उनसे कहता रहा कि मुझे पहले कुछ करने दीजिए, कुछ बनने दीजिए उसके बाद शादी करेंगे, लेकिन वह नहीं माने। मुझे भी उसका मलाल रहा। जीवनसाथी वो हो जिसको आप प्यार करें और मेरे साथ ये कभी नहीं हो पाया। मैंने अपनी धर्मपत्नी और बच्चों को भी ये बताया कि मुझे उनसे कभी प्यार नहीं हो पाया। मैं बस फर्ज निभा रहा हूं। माता-पिता ने शादी कराई है तो फर्ज निभा रहा हूं। उस बात का गिल्ट भी होता है।’
निरहुआ देंगे बच्चों को आजादी
निरहुआ ने कहा- ‘मैं कभी भी अपने बच्चों के साथ वो नहीं करूंगा, मैंने कहा कि तुमको ये नहीं करना है। मैं अपने परिवार के साथ हूं और अपने कर्तव्य पूरी शिद्दत से निभा रहा हूं। लेकिन, मैं नहीं चाहता कि मेरे बच्चों को ऐसा करना पड़े। मैं अपने बच्चों के साथ वो नहीं करूंगा जो मेरे साथ हुआ। मैं उन्हें अपना जीवनसाथी चुनने की पूरी आजादी दूंगा। मैं ये नहीं कहूंगा कि तुम्हें यही करना है या ऐसे ही करना है।’
निरहुआ की शादी
बता दें, निरहुआ की शादी को 26 साल हो चुके हैँ। भोजपुरी सुपरस्टार ने साल 2000 में मंशा यादव से शादी की थी, जिनसे उनके तीन बच्चे हैं, दो बेटे और एक बेटी। निरहुआ की पत्नी लाइमलाइट से बेहद दूर रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी भोजपुरी सुपरस्टार अपनी पत्नी के साथ कभी तस्वीरें शेयर नहीं करते। दूसरी तरफ उनका नाम अक्सर भोजपुरी सिनेमा की क्वीन कही जाने वाली आम्रपाली दुबे के साथ जुड़ता रहता है, जिनके साथ स्क्रीन पर उनकी जोड़ी हिट है।
लोग कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स
दिनेश लाल यादव के इस बयान पर लोग उनको काफी ज्यादा ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ”बिना प्यार के बच्चे हो गए।” एक ने लिखा, ”इस बात को सार्वजनिक रूप से स्वीकार करने के लिए बहुत साहस की आवश्यकता होती है।” एक ने लिखा, ”प्यार तो आम्रपाली से है ना।” एक ने लिखा, ”आपने सारी इज्जत खो दी, अगर आप उससे प्यार नहीं करते तो उसकी जिंदगी क्यों बर्बाद कर रहे हो? वह लड़की वाकई बदनसीब है कि ऐसे इंसान को अपनी जिंदगी में लेकर आई है।