Home » खेल » मनु भाकर के गुरु जसपाल राणा के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, राजनाथ बोले- कोच के साथ नेकदिल इंसान थे

मनु भाकर के गुरु जसपाल राणा के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, राजनाथ बोले- कोच के साथ नेकदिल इंसान थे

नई दिल्ली। एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता मशहूर निशानेबाज और कोच के रूप में मनु भाकर को पेरिस ओलंपिक में दो पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले जसपाल राणा का निधन हो गया है। वह 49 वर्ष के. . .

नई दिल्ली। एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता मशहूर निशानेबाज और कोच के रूप में मनु भाकर को पेरिस ओलंपिक में दो पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले जसपाल राणा का निधन हो गया है। वह 49 वर्ष के थे। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत राजनीतिक दिग्गजों ने दुख जताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने निशानेबाज जसपाल राणा के निधन पर दुख व्यक्त किया और कहा कि उनका जाना भारतीय खेल जगत के लिए एक बड़ी क्षति है।

पीएम मोदी बोले- जसपाल राणा के निधन से गहरा दुख हुआ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि जसपाल राणा के निधन से गहरा दुख हुआ। उनका जाना भारतीय खेल जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने शूटिंग में अपनी असाधारण उपलब्धियों से देश का मान बढ़ाया। एक मेंटोर के तौर पर भी उनका योगदान उतना ही उल्लेखनीय रहा। उन्होंने अत्यंत समर्पण के साथ युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया और उनका मार्गदर्शन किया। बेहतरीन प्रदर्शन, अनुशासन और खेल जगत की सेवा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता ने उन्हें सम्मान दिलाया। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और पूरे खेल जगत के साथ हैं। ओम शांति।

राजनाथ सिंह बोले- जसपाल राणा के आकस्मिक निधन से मैं स्तब्ध हूं

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शूटर जसपाल राणा के आकस्मिक निधन से मैं स्तब्ध और शोकाकुल हूं। जसपाल एक उत्कृष्ट खिलाड़ी और कोच होने
के साथ-साथ अत्यंत सहज, सरल और बहुत ही नेकदिल इंसान थे। भारत में शूटिंग को एक खेल के रूप में लोकप्रिय बनाने में उनकी बड़ी प्रभावी भूमिका थी।

भारतीय खेल जगत को एक बड़ी क्षति: राजनाथ

राजनाथ सिंह ने एक्स पोस्ट में लिखा कि जसपाल राणा ने वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप और एशियन गेम्स में भारत को गोल्ड मेडल दिला कर भारत का नाम पूरे विश्व में रोशन किया। उनके निधन से भारतीय खेल जगत को एक बड़ी क्षति हुई है। ईश्वर उनके शोक-संतप्त परिजनों को इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें। इस कठिन समय में उनके परिवार और प्रसशंकों के प्रति मैं अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। ओम शांति!

जर्मनी के म्यूनिख से लौटे थे जसपाल राणा

नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) के अध्यक्ष कलिकेश नारायण सिंह देव ने भी जसपाल राणा के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि यह बड़ी क्षति है। वह न सिर्फ एक चैंपियन शूटर थे, बल्कि एक बेहतरीन मेंटोर भी थे। उनकी बहुत याद आएगी। मशहूर भारतीय शूटिंग कोच और पूर्व एशियाई खेलों के गोल्ड मेडलिस्ट जसपाल राणा हाल ही में, जर्मनी के म्यूनिख में हुए आईएसएसएफ वर्ल्ड कप से भारत लौटते समय बेचैनी महसूस होने पर राणा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम