Home » मनोरंजन » मशहूर अभिनेता का 44 साल की उम्र में निधन, थिएटर जगत में शोक की लहर,म्यूजिकल ‘समथिंग रॉटन!’ में नाइजेल बॉटम के किरदार से मिली थी पहचान

मशहूर अभिनेता का 44 साल की उम्र में निधन, थिएटर जगत में शोक की लहर,म्यूजिकल ‘समथिंग रॉटन!’ में नाइजेल बॉटम के किरदार से मिली थी पहचान

डेस्क। मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। हॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता और थिएटर कलाकार जोश ग्रिसेटी का 44 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके अचानक चले जाने की खबर ने इंडस्ट्री और उनके चाहने. . .

डेस्क। मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। हॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता और थिएटर कलाकार जोश ग्रिसेटी का 44 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके अचानक चले जाने की खबर ने इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों को गहरे सदमे में डाल दिया है। सोशल मीडिया पर उनके निधन की जानकारी सामने आने के बाद कई कलाकारों और प्रशंसकों ने शोक व्यक्त किया है।

करीबी दोस्त ने दी दुखद जानकारी

जोश ग्रिसेटी के निधन की पुष्टि उनके एक करीबी मित्र ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए की। पोस्ट में बताया गया कि 10 जुलाई 2026 को उन्होंने आत्महत्या कर ली। इस खबर ने थिएटर समुदाय को झकझोर कर रख दिया है। उनके दोस्त ने भावुक शब्दों में लिखा कि इस सच्चाई पर विश्वास करना बेहद मुश्किल है और यह उनके लिए व्यक्तिगत रूप से भी एक बड़ी क्षति है।

हाल ही में प्रोजेक्ट से बनाया था दूरी

निधन से कुछ समय पहले जोश ग्रिसेटी ने निजी कारणों का हवाला देते हुए इटली में आयोजित होने वाले ‘लीगली ब्लॉन्ड: द म्यूजिकल’ के प्रोडक्शन से खुद को अलग कर लिया था। उस दौरान उन्होंने पूरी टीम और अपने सहयोगियों का समर्थन और प्यार के लिए आभार जताया था। हालांकि, उस समय किसी को अंदाजा नहीं था कि इतनी जल्द उनके निधन की खबर सामने आएगी।

थिएटर जगत में खास पहचान

जोश ग्रिसेटी को थिएटर की दुनिया में उनकी शानदार अभिनय क्षमता के लिए जाना जाता था। उन्हें म्यूजिकल ‘समथिंग रॉटन!’ में नाइजेल बॉटम के किरदार से व्यापक पहचान मिली थी। इसके अलावा ‘इट शुडा बीन यू’ में उनके प्रभावशाली प्रदर्शन के लिए उन्हें प्रतिष्ठित क्लेरेंस डेरवेंट अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। अभिनय के साथ-साथ वे युवा कलाकारों को थिएटर की बारीकियां सिखाने के लिए भी काफी लोकप्रिय थे।

फैंस और कलाकारों ने जताया दुख

जोश ग्रिसेटी के निधन की खबर सामने आने के बाद उनके प्रशंसकों और थिएटर जगत के कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके अचानक चले जाने से मनोरंजन जगत ने एक प्रतिभाशाली कलाकार और प्रेरणादायक शख्सियत को खो दिया है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम