Home » खेल » रोहित शर्मा का टूट सकता है वर्ल्डकप खेलने का सपना, BCCI के लिए सिरदर्द बनीं उनकी ये प्रॉब्लम्स

रोहित शर्मा का टूट सकता है वर्ल्डकप खेलने का सपना, BCCI के लिए सिरदर्द बनीं उनकी ये प्रॉब्लम्स

नई दिल्ली। आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 की मेजबानी साउथ अफ्रीका के साथ जिम्बाब्वे और नामीबिया करेंगे। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया अपने 2023 के अधूरे सपने को पूरा करना चाहेगी। साथ में रोहित शर्मा और विराट कोहली भी. . .

नई दिल्ली। आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 की मेजबानी साउथ अफ्रीका के साथ जिम्बाब्वे और नामीबिया करेंगे। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया अपने 2023 के अधूरे सपने को पूरा करना चाहेगी। साथ में रोहित शर्मा और विराट कोहली भी वर्ल्ड कप जीतकर अपने अंतरराष्ट्रीय करियर पर विराम लगाना चाहेंगे। रोहित शर्मा का हमेशा सपना रहा है कि वह वनडे वर्ल्ड कप जीतें। चैंपियंस ट्रॉफी और 2 टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले रोहित शर्मा अब तक वनडे वर्ल्ड कप नहीं जीत पाए हैं।

रोहित शर्मा का एक अधूरा सपना

2019 और 2023 में धमाकेदार प्रदर्शन के बावजूद टीम इंडिया खिताब नहीं जीत पाई थी। 2019 में विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारकर बाहर हो गई थी, तो 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने खिताबी मुकाबले में शिकस्त दी थी। तब टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा थे। इसके बाद रोहित शर्मा ने खुलकर बताया कि वह 2027 में आयोजित होने वाले वर्ल्ड कप में खेलना चाहते हैं और भारत के लिए वनडे वर्ल्ड कप जीतना चाहते हैं। हालांकि अब उनकी राह मुश्किल होती नजर आ रही है और बीसीसीआई भी परेशान है।
रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा है कि रोहित शर्मा ने तीन हफ्तों तक बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिपोर्ट नहीं की। उन्होंने अपनी फिटनेस पर काम किया है और दुबले भी हुए हैं, लेकिन इस बात की चिंता है कि उनका शरीर हाई-परफॉर्मेंस स्पोर्ट का लोड उठा पाएगा या नहीं। उन्हें 50 ओवर तक फील्डिंग करनी है। वनडे क्रिकेट में आईपीएल जैसा इम्पैक्ट प्लेयर का विकल्प नहीं है। जब आप 40 की उम्र के करीब होते हैं तो शरीर को रिकवर होने में समय लगता है।
आपको बता दें कि हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हुआ, जिसमें रोहित शर्मा को तो जगह मिल गई है, लेकिन वह खेलेंगे या नहीं, यह अभी कंफर्म नहीं है। आईपीएल 2026 में भी चोट की वजह से वह बीच में कई मैच नहीं खेल पाए थे। ज्यादातर मैचों में वह इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलते नजर आए हैं। मतलब यह है कि वह सिर्फ बल्लेबाजी करते हैं, फील्डिंग नहीं करते। बीसीसीआई इसलिए भी परेशान है कि जब वह 20 ओवर फील्डिंग नहीं कर पा रहे हैं, तो 50 ओवर फील्डिंग कैसे करेंगे।

अगर रोहित नहीं खेले तो कौन?

अगर रोहित शर्मा 2027 वर्ल्ड कप तक अपनी फिटनेस साबित नहीं करते और इन समस्याओं को दूर नहीं करते हैं, तो उनका वर्ल्ड कप 2027 में खेलने का सपना टूट सकता है। हालांकि इससे टीम इंडिया को नुकसान होने की संभावना न के बराबर है, क्योंकि ओपनिंग स्पॉट के लिए पहले से संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी और ऋतुराज गायकवाड़ जैसे बल्लेबाज दावेदारी पेश कर रहे हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम