Home » खेल » वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू टला तो बढ़ेगा दबाव ? सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया के फैसले पर उठाए सवाल, सीनियर खिलाड़ियों के साथ रहना भी बड़ी सीख

वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू टला तो बढ़ेगा दबाव ? सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया के फैसले पर उठाए सवाल, सीनियर खिलाड़ियों के साथ रहना भी बड़ी सीख

नई दिल्ली। 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के अंतरराष्ट्रीय डेब्यू का इंतजार अभी खत्म नहीं हुआ है। आयरलैंड दौरे के दोनों मुकाबलों में बेंच पर बैठने के बाद उम्मीद थी कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में उन्हें प्लेइंग. . .

नई दिल्ली। 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के अंतरराष्ट्रीय डेब्यू का इंतजार अभी खत्म नहीं हुआ है। आयरलैंड दौरे के दोनों मुकाबलों में बेंच पर बैठने के बाद उम्मीद थी कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिलेगा, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने एक बार फिर अनुभवी टॉप ऑर्डर पर भरोसा जताया। ऐसे में वैभव को लगातार तीसरे मैच में भी बाहर बैठना पड़ा।
वैभव के लगातार इंतजार को लेकर भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर ने अपनी राय रखी है। उनका मानना है कि डेब्यू जितना देर से होगा, उतनी ही उम्मीदें और दबाव बढ़ेगा।

लंबा इंतजार बढ़ाएगा दबाव

सोनी स्पोर्ट्स से बातचीत में सुनील गावस्कर ने कहा कि डेब्यू में देरी होने से खिलाड़ी पर अतिरिक्त दबाव आ सकता है, लेकिन 15 साल की उम्र में खिलाड़ी अक्सर इन बातों से ज्यादा प्रभावित नहीं होता। उन्होंने कहा, “जब भी वैभव को मौका मिलेगा, तब तक का इंतजार निश्चित रूप से उन पर थोड़ा अतिरिक्त दबाव डालेगा। लेकिन 15 साल की उम्र में खिलाड़ी दबाव के बारे में ज्यादा नहीं सोचता। वैभव भी जानता है कि अगर उसे दूसरे या तीसरे मैच में मौका मिलता है तो उसे तुरंत खुद को साबित करना होगा।”

सीनियर खिलाड़ियों के साथ रहना भी बड़ी सीख

गावस्कर का मानना है कि फिलहाल वैभव के लिए भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम का हिस्सा बनना ही किसी बड़े अवसर से कम नहीं है। उन्होंने कहा, “वह इस समय सिर्फ टीम के साथ रहकर ही बेहद खुश होगा। भारतीय टीम शानदार खिलाड़ियों से भरी हुई है और उनके बीच रहकर सीखना वैभव के लिए बेहद अहम अनुभव साबित होगा।”

बारिश ने बिगाड़ा पहले मैच का रोमांच

भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया पहला टी20 मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 189 रन बनाए थे। टीम के लिए अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 24 गेंदों में 59 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर ने 68 रन बनाए। अंत में शिवम दुबे ने नाबाद 42 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। हालांकि संजू सैमसन, ईशान किशन और उपकप्तान तिलक वर्मा बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।
बारिश के कारण इंग्लैंड की पारी शुरू ही नहीं हो सकी और मुकाबला बिना किसी नतीजे के रद्द कर दिया गया।
अब दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 मुकाबला 4 जुलाई को मैनचेस्टर में खेला जाएगा। ऐसे में सभी की नजरें इस बात पर होंगी कि क्या इस मैच में वैभव सूर्यवंशी का बहुप्रतीक्षित अंतरराष्ट्रीय डेब्यू होता है या उन्हें अभी और इंतजार करना पड़ेगा।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम