Home » मनोरंजन » सचिन तेंदुलकर की बेटी-बहू का जलवा तो देखो,, ग्लैमरस लुक में छाईं सारा, ननद-भाभी के बॉन्ड पर टिकी निगाहें

सचिन तेंदुलकर की बेटी-बहू का जलवा तो देखो,, ग्लैमरस लुक में छाईं सारा, ननद-भाभी के बॉन्ड पर टिकी निगाहें

डेस्क। सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर अक्सर ही लाइमलाइट में बनी रहती हैं, तो अब उनके साथ घर की बहुरानी सानिया पर भी लोगों की नजरें टिक जाती हैं। दोनों साथ में न सिर्फ कई इवेंट्स का हिस्सा बनती. . .

डेस्क। सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर अक्सर ही लाइमलाइट में बनी रहती हैं, तो अब उनके साथ घर की बहुरानी सानिया पर भी लोगों की नजरें टिक जाती हैं। दोनों साथ में न सिर्फ कई इवेंट्स का हिस्सा बनती हैं, बल्कि स्टाइलिश रूप दिखाकर दिल भी जीत लेती हैं। अब सारा ने इंस्टाग्राम पर कई सारी फोटोज शेयर की हैं। जहां ननद- भाभी का फैशनेबल रूप और बॉन्ड देखते ही बना।
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली सारा ने अपने फोटोशूट से लेकर नानी और भाभी के साथ बिताए पलों की तस्वीरें शेयर की हैं। जहां वह जींस तो कभी ड्रेस पहने नजर आईं, तो सानिया का अंदाज भी बढ़िया लगा। जिसे लोग भी पसंद कर रहे हैं और उनकी खूब तारीफ की।

भाभी के साथ मिरर सेल्फी लेते हुए दिखाया टशन

सारा ने अपना मई महीने का फोटो डंप शेयर किया है। जिसमें वह अलग- अलग मौकों पर अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। जैसे यहां वह भाभी सानिया के साथ मिरर सेल्फी लेती दिखीं। जिसके लिए उन्होंने प्रिंटेड ब्राउन टॉप पहना और वाइट वाइड लेग जींस के साथ उसे पेयर कर लिया।
दूसरी ओर, सानिया भी प्रिंटेड शर्ट के साथ ब्लू डेनिम में स्टाइलिश दिखीं। जहां दोनों ने ही उनके लुक्स को मिनिमल ज्वेल्स के साथ पेयर करते हुए स्लिंग बैग कैरी किए। सारा ने कोल्हापुरी स्टाइल चप्पल पहनकर लुक पूरा किया, तो सानिया का ब्राउन फ्लैट सैंडल में अंदाज भी बढ़िया लगा।

देसी रूप भी लगा कमाल

​सारा और सानिया का यह लुक आईपीएल सीजन के दौरान का है। जहां सारा ग्रीन कलर की कुर्ती पहने नजर आईं, जिस पर येलो थ्रेड एम्ब्रॉयडरी से खूबसूरत डिटेलिंग की गई है। जिसे उन्होंने फ्लोरल इयररिंग्स और ग्लॉसी पिंक लिप्स के साथ स्टाइल किया, तो सानिया लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की जर्सी पहने नजर आईं। जिस टीम की ओर से अर्जुन तेंदुलकर ने मैच खेले थे। सानिया ने अपने लुक को हूप्स के साथ पेयर करके सटल मेकअप किया, जो उनके फीचर्स को एन्हांस कर रहा है।

ड्रेस में लगीं ग्लैमरस

सारा की यह तस्वीर फोटोशूट के दौरान की है, जिसके लिए वह साटन की क्रीम- ऑफ वाइट टोन ड्रेस पहनकर तैयार हुईं। जिसके टॉप को स्क्वायर नेकलाइन और ब्रोड स्ट्रैप्स देकर टैंक टॉप जैसा फील दिया, तो साथ में फ्लेयर्ड स्कर्ट का कॉम्बो स्टनिंग लगा। इसे डेलिकेट नेकपीस, ओपन हेयर, सॉफ्ट ग्लोइंग मेकअप और सिंपल चप्पल डालकर उन्होंने लुक पूरा किया। जहां सारा का स्टाइल हमेशा की तरह इंप्रेसिव लगा।

स्पोर्टी लुक भी लगा स्टनिंग

अपनी पिलाटे अकेडमी में सारा का स्पोर्टी लुक देखने को मिला। जिसके लिए वह सी- ग्रीन कलर की जैकेट और ट्रैक पैंट्स को पहनकर तैयार हुईं। इसके साथ उन्होंने वाइट टैंक टॉप भी पेयर किया और मिडिल पार्टशीन के साथ बालों को ओपन रखकर उसमें वाइट हेयरबैंड लगा लिया। जहां सारा का अंदाज सॉफ्ट पिंक लिप्स और ग्लोइंग मेकअप के साथ फ्रेश वाइब्स दे गया।

सारा जब बनीं ब्लैक ब्यूटी

​सारा का ब्लैक ब्यूटी लुक भी काफी इंप्रेस लगा। जिसके लिए वह ऑफ शोल्डर गाउन पहनकर तैयार हुईं। जिसे बॉडी हगिंग रखते हुए नेकलाइन पर फोल्ड लेयर डिटेल दी, तो वेस्ट पर इसका फिट उनके कर्व्स को कॉम्प्लिमेंट कर गया। वहीं, स्कर्ट पोर्शन को दिया फ्रिंज स्टाइल भी उनके लुक को क्लासी फील दे रहा है। जिसे सारा ने ड्रॉप इयररिंग्स और ब्रेसलेट के साथ वेअर करके लुक को पूरा किया।

नानी के साथ भी दिखा शानदार रूप

बेशक सारा का यह लुक पूरा नजर नहीं आ रहा है, लेकिन अपनी नानी के साथ डिनर के दौरान वह सिंपल- क्लासी अवतार में नजर आईं। हसीना ने ब्लैक स्लीवलेस टॉप पहना और अपने बालों को सॉफ्ट कर्ल डिटेल के साथ स्टाइल किया, तो साथ में बैठी नानी ब्लू कलर के फ्रिल डिटेलिंग टॉप के साथ पर्ल एक्सेसरी पहने नजर आ रही हैं। ऐसे में दोनों का ही लुक सिंपल और स्टाइलिश लगा।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम