ADVERTISEMENT
Home » बिहार » सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन में अचानक लगी आग, धू-धू कर जली बोगी, मची भगदड़

सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन में अचानक लगी आग, धू-धू कर जली बोगी, मची भगदड़

सासाराम। बिहार के सासाराम रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। प्लेटफॉर्म नंबर-6 पर खड़ी सासाराम-पटना फास्ट पैसेंजर ट्रेन की एक जनरल बोगी में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच. . .

सासाराम। बिहार के सासाराम रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। प्लेटफॉर्म नंबर-6 पर खड़ी सासाराम-पटना फास्ट पैसेंजर ट्रेन की एक जनरल बोगी में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई और यात्री इधर-उधर भागने लगे।
बिहार के सासाराम रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। प्लेटफॉर्म नंबर-6 पर खड़ी सासाराम-पटना फास्ट पैसेंजर ट्रेन की एक जनरल बोगी में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई और यात्री इधर-उधर भागने लगे।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग

जानकारी के मुताबिक सासाराम-पटना फास्ट पैसेंजर ट्रेन (53212) के इंजन से पांचवें नंबर की सामान्य बोगी में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और धुआं पूरे प्लेटफॉर्म पर फैल गया। शुरुआती जांच में हादसे की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।

ट्रेन रवाना होने से पहले बची बड़ी दुर्घटना

यह ट्रेन रोज सुबह 6:45 बजे पटना के लिए रवाना होती है। गनीमत रही कि ट्रेन के खुलने से पहले ही बोगी से धुआं उठता दिखाई दे गया। सतर्क यात्रियों ने तुरंत ट्रेन से उतरकर अपनी जान बचाई। हादसे में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।

ADVERTISEMENT

रेलवे और दमकल टीम ने संभाला मोर्चा

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग फैलने से रोकने के लिए कर्मचारियों ने प्रभावित बोगी को ट्रेन से अलग कर दिया। इसके बाद दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।रेलवे प्रशासन मामले की जांच कर रहा है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम