Home » पश्चिम बंगाल » सिलीगुड़ी » सिलीगुड़ी में भाजपा विधायक का “सरासरी शंकर” कार्यक्रम, लोगों ने रखीं अपनी समस्याएं

सिलीगुड़ी में भाजपा विधायक का “सरासरी शंकर” कार्यक्रम, लोगों ने रखीं अपनी समस्याएं

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी के विधायक शंकर घोष ने शनिवार को शहर वके बाघाजतिन पार्क में “ सरासरी शंकर” कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आम लोग पहुंचकर अपनी विभिन्न समस्याएं और शिकायतें विधायक के सामने रखीं।कार्यक्रम में. . .

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी के विधायक शंकर घोष ने शनिवार को शहर वके बाघाजतिन पार्क में “ सरासरी शंकर” कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आम लोग पहुंचकर अपनी विभिन्न समस्याएं और शिकायतें विधायक के सामने रखीं।
कार्यक्रम में खास तौर पर वर्ष 2016 के नियुक्ति घोटाले से प्रभावित नौकरी अभ्यर्थियों की उपस्थिति देखने को मिली। उन्होंने अपनी मांगों और समस्याओं को विधायक के समक्ष विस्तार से रखा। इसके अलावा जमीन संबंधी कई शिकायतें भी सामने आईं, जिन्हें विधायक ने ध्यानपूर्वक सुना।

लोगों ने प्रशासनिक समस्याओं, रोजगार और जमीन विवाद जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखी

इस कार्यक्रम में केवल शिलिगुड़ी ही नहीं, बल्कि अन्य जिलों से भी काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। लोगों ने प्रशासनिक समस्याओं, रोजगार और जमीन विवाद जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखी।
विधायक शंकर घोष ने कहा कि लोगों से प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभागों तक पहुंचाया जाएगा और समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि समय और अवसर मिलने पर भविष्य में भी इस तरह के जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम