Home » मनोरंजन » सोनाक्षी सिन्हा सच में बनने वाली हैं मां? पूनम सिन्हा ने सरेआम खोला बेटी की प्रेगनेंसी का राज!

सोनाक्षी सिन्हा सच में बनने वाली हैं मां? पूनम सिन्हा ने सरेआम खोला बेटी की प्रेगनेंसी का राज!

डेस्क। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की प्रेगनेंसी को लेकर पिछले काफी लंबे समय से सोशल मीडिया पर आए दिन खबरें आती रहती हैं। कुछ वक्त पहले इन अफवाहों को लेकर सोनाक्षी सिन्हा की मां पूनम सिन्हा का बड़ा. . .

डेस्क। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की प्रेगनेंसी को लेकर पिछले काफी लंबे समय से सोशल मीडिया पर आए दिन खबरें आती रहती हैं। कुछ वक्त पहले इन अफवाहों को लेकर सोनाक्षी सिन्हा की मां पूनम सिन्हा का बड़ा बयान भी सामने आया था। उन्होंने बहुत ही मजाकिया अंदाज में इन खबरों को पूरी तरीके से गलत बता दिया था।

पूनम को बेसब्री से है इंतज़ार

एक इंटरव्यू के दौरान जब पूनम सिन्हा से सोनाक्षी की प्रेगनेंसी को लेकर सवाल किया गया था तो उन्होंने बहुत ही हंसते हुए कहा कि “मुझे खुद भी नहीं पता है कि मीडिया ने मुझे कितनी बार नानी बना दिया है।” लेकिन उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि वह नानी बनने के लिए इंतजार कर रही हैं। उन्होंने इस पर बात करते हुए कहा कि “हर मां की तरह मैं भी इस खुशी का इंतजार कर रही हूं और वह वक्त जरूर आएगा।”

सोनाक्षी भी प्रेगनेंसी पर ले चुकी हैं चुटकी

जानकारी के लिए आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है जब इस तरीके की अफवाहें सामने आई हों। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के बाद में फैन्स लगातार उनकी प्रेगनेंसी को लेकर कयास लगा रहे हैं। खुद सोनाक्षी सिन्हा भी इन खबरों पर चुटकी ले चुकी है और उन्होंने एक बार हंसते हुए कह दिया था कि अगर इन अफवाहों को देखा जाए तो यह मानव इतिहास की सबसे लंबी प्रेगनेंसी बन गई है। अभी के वक्त में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल पावर कपल बन चुके हैं। सोशल मीडिया से लेकर मीडिया में भी अक्सर वह छाए रहते हैं। जहीर इकबाल को सोनाक्षी सिन्हा के साथ में बहुत ही अच्छा बर्ताव करते हुए देखा जाता है और पब्लिक प्लेस में भी वह उनके साथ बहुत ही खूबसूरती से पेश आते हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम