ADVERTISEMENT
Home » मनोरंजन » ‘हनुमान अंश’ की बम्पर सफलता के बाद सीक्वल की तैयारी शुरू, डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने बताया आगे किस अध्याय पर होगी कहानी

‘हनुमान अंश’ की बम्पर सफलता के बाद सीक्वल की तैयारी शुरू, डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने बताया आगे किस अध्याय पर होगी कहानी

बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन करने वाली फिल्म ‘हनुमान अंश’ अब अपने अगले अध्याय की ओर बढ़ चुकी है। 7 अगस्त को रिलीज हुई इस आध्यात्मिक फिल्म ने शुरुआत में भले ही धीमी रफ्तार पकड़ी, लेकिन मजबूत वर्ड ऑफ. . .

बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन करने वाली फिल्म ‘हनुमान अंश’ अब अपने अगले अध्याय की ओर बढ़ चुकी है। 7 अगस्त को रिलीज हुई इस आध्यात्मिक फिल्म ने शुरुआत में भले ही धीमी रफ्तार पकड़ी, लेकिन मजबूत वर्ड ऑफ माउथ के चलते इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। फिल्म अब तक 54 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई का सिलसिला जारी है।

दर्शकों की नजर इसके क्लाइमैक्स पर भी टिकी

फिल्म की सफलता के बीच अब दर्शकों की नजर इसके क्लाइमैक्स पर भी टिकी है। दरअसल, फिल्म के अंत में दिखाई गई स्लेट में साफ संकेत दिया गया है कि नीम करोली बाबा की कहानी अभी पूरी नहीं हुई है। इसमें उनकी यात्रा और जीवन के आगे के अध्याय को दिखाने का संकेत दिया गया था। ऐसे में सीक्वल को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर अब विराम लग गया है।

‘हनुमान अंश’ के दूसरे भाग पर काम शुरू हो चुका है

लेखक-निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने खुद पुष्टि की है कि ‘हनुमान अंश’ के दूसरे भाग पर काम शुरू हो चुका है। आगरा के एक मल्टीप्लेक्स में दर्शकों से मुलाकात के दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में फिल्म के अगले अध्याय को लेकर अहम जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि सीक्वल में नीम करोली बाबा के जीवन से जुड़े उन महत्वपूर्ण प्रसंगों को पर्दे पर उतारा जाएगा, जिनका संबंध उनके जन्मस्थान फिरोजाबाद से है।इसके बाद कहानी आगरा, मथुरा और अन्य स्थानों तक पहुंचेगी, जहां नीम करोली बाबा के जीवन और उनकी आध्यात्मिक यात्रा के महत्वपूर्ण पहलुओं को विस्तार से दिखाया जाएगा। इस दौरान फिल्म में नीम करोली बाबा की भूमिका निभाने वाले अभिनेता शोभिनव सत्य भी विशाल चतुर्वेदी के साथ मौजूद थे।

ADVERTISEMENT

54 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई

खास बात यह है कि 20 फरवरी 2026 को ‘हनुमान अंश’ की घोषणा के समय ही निर्माताओं ने इसे एक त्रयी (ट्रिलॉजी) के तौर पर पेश किया था। यानी शुरुआत से ही यह स्पष्ट था कि फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा। यह पूरी सीरीज विशाल चतुर्वेदी की पुस्तक ‘डिवाइन डिटूर’ से प्रेरित है। अब ‘हनुमान अंश’ की अप्रत्याशित थिएट्रिकल सफलता ने फ्रेंचाइज़ी के अगले अध्याय के लिए उम्मीदें और बढ़ा दी हैं। 54 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई के बाद फिल्म को दर्शकों से मिल रहे रिस्पॉन्स ने मेकर्स का उत्साह भी बढ़ाया है। ऐसे में विशाल चतुर्वेदी के सीक्वल पर काम शुरू करने की खबर के बाद फैन्स की नजरें अब इस बात पर हैं कि नीम करोली बाबा के जीवन का अगला महत्वपूर्ण अध्याय बड़े पर्दे पर किस तरह पेश किया जाता है।

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम