Home » देश » हिमाचल में बड़ा हादसा : चंबा के ककीरा में टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरा, छह की मौत, चार घायल; सभी गुजरात के पर्यटक

हिमाचल में बड़ा हादसा : चंबा के ककीरा में टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरा, छह की मौत, चार घायल; सभी गुजरात के पर्यटक

बनीखेत/चंबा। भारी बारिश ओर तेज तूफान के बीच गुजरात के पर्यटकों का टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त होने से 6 पर्यटकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार बुरी तरह से घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में उपचार. . .

बनीखेत/चंबा। भारी बारिश ओर तेज तूफान के बीच गुजरात के पर्यटकों का टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त होने से 6 पर्यटकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार बुरी तरह से घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में उपचार दिया गया। जिसमें से तीन पर्यटकों को प्राथमिक उपचार देने के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में भटियात के ककीरा में ये दुर्घटना आज सुबह तीन बजे के करीब हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर रवाना हो गई। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसपी विजय सकलानी ने की है।

तड़के 3 बजे हुआ हादसा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना सुबह करीब 3 बजे हुई। बताया जा रहा है कि वाहन में कुल 10 लोग सवार थे, जो धर्मशाला से डलहौजी की ओर जा रहे थे। शुरुआती जांच में पता चला है कि सभी पर्यटक गुजरात के रहने वाले थे। जिस समय हादसा हुआ, क्षेत्र में भारी बारिश हो रही थी, जिसके कारण सड़क पर काफी फिसलन थी। माना जा रहा है कि खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया।

बचाव कार्य में जुटी टीमें

दुर्घटनाग्रस्त वाहन मंडी जिले के नंबर की बताई जा रही है। हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। अंधेरे और बारिश के बीच पुलिस, स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव दलों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। खाई से सभी छह शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, चार घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

प्रशासन की अपील

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में वर्तमान में मौसम खराब चल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होने के कारण भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज तूफान का दौर शुरू हो गया है। आज मौसम विभाग (IMD) ने चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में भारी बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है। कल और परसों के लिए कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में भारी ओलावृष्टि और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट है। प्रशासन ने खराब मौसम और बारिश के दौरान पहाड़ी रास्तों पर विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। फिलहाल पुलिस मृतकों के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है और हादसे के कारणों की विस्तृत जांच जारी है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम