Home » खेल » 25 छक्‍के 23 चौके, अकेले ठोके 345 रन, ऐसे खूंखार खिलाड़ी को CSK ने अंतिम 3 मैचों के लिए किया साइन

25 छक्‍के 23 चौके, अकेले ठोके 345 रन, ऐसे खूंखार खिलाड़ी को CSK ने अंतिम 3 मैचों के लिए किया साइन

डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है, और प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। अब चेन्नई को टूर्नामेंट के बचे हुई तीन मुकाबले खेलने हैं। अगर टीम ऋतुराज. . .

डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है, और प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। अब चेन्नई को टूर्नामेंट के बचे हुई तीन मुकाबले खेलने हैं। अगर टीम ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में यह सभी मैच जीत जाती है, तो प्लेऑफ में पहुंच सकती है।
लेकिन इन अहम मुकाबलों से पहले CSK ने बड़ा दांव खेलते हुए अकेले 345 रन ठोकने वाले खूंखार खिलाड़ी को अंतिम 3 मैचों के लिए साइन किया है।

CSK ने इस खिलाड़ी को टीम में किया शामिल

दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मुकाबला लखनऊ के साथ भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में है। लेकिन इस अहम मैच से पहले CSK ने 24 साल के मैकनील हैडली नरोन्हा को टीम में शामिल किया है।
फ्रेंचाइजी ने आखिरी तीनों मैचों से पहले इंजर्ड रामकृष्ण घोष की जगह मैकनील हैडली नरोन्हा को बतौर रिप्लसमेंट टीम के साथ जोड़ा है।
बता दें कि घोष ने चेन्नई के लिए मुंबई के खिलाफ इस सीजन एक मैच खेला था। लेकिन वह चोटिल हो गए और IPL 2026 से बाहर हो गए. मैकनील हैडली के जुड़ने से टीम को गेंदबाजी से साथ बल्लेबाजी में भी विकल्प मिलेगा।
हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन CSK के CEO काशी विश्वनाथन ने क्रिकबज के साथ एक इंटरव्यू में पुष्टि की है

बल्ले के साथ ऑफस्पिन गेंदबाजी में माहिर

24 साल नरोन्हा घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक के लिए खेलते हैं। उन्होंने महाराजा ट्रॉफी में मैंगलोर ड्रैगन्स के लिए 2025 के लिए शानदार प्रदर्शन किया था. जिस कारण वह क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बन गए थे। उन्होंने टूर्नामेंट में 13 मैचों में 148.82 की स्ट्राइक-रेट से 253 रन कूटे थे।
इस दौरान उन्होंने 19 छक्के भी जड़े. खास बात यह है कि नोरोन्हा ने बल्लेबाजी के साथ ऑफ-स्पिन गेंदबाजी से भी सभी का ध्यान अपनी ओर खीचां था। उन्होंने 7.44 की इकॉनमी रेट से 10 विकेट चटकाए थे।

कर्नाटक के लिए खेले 3 टी20 मैच

नरोन्हा ने कर्नाटक के लिए तीन टी20 मैच खेले हैं। साथ ही सीके नायडू ट्रॉफी 2024-25 में 14 मैचों में 79.77 की औसत से 1037 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने अपने बल्ले से तीन शतक और दो अर्धशतक जड़े. अब नरोन्हा चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बल्ले और गेंद से कहर ढाहते हुए नजर आ सकते हैं।
वहीं, IPL 2026 की शुरूआत में चोटिल होकर टीम से बाहर हो गए एमएस धोनी भी लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले से पहले CSK के साथ जुड़ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि अब वह पूरी तरह से फिट हैं और प्रबल संभावना है कि वह अब चेन्नई के लिए खेलेंगे।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम