Headlines

सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने मेंसुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने में
Home » खेल » Asian Games 2023 : सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी की जोड़ी ने गोल्‍ड जीतकर रचा इतिहास, कबड्डी में हुआ महा पंगा

Asian Games 2023 : सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी की जोड़ी ने गोल्‍ड जीतकर रचा इतिहास, कबड्डी में हुआ महा पंगा

हांगझोऊ। चीन के हांगझोऊ में चल रहे एशियन गेम्‍स 2023 के 14वें दिन के लाइव कवरेज में आपका स्‍वागत है। भारत के लिए आज बड़ा दिन है, जहां उसकी नजरें 100 मेडल की संख्‍या को पार करने पर होगी। भारत. . .

हांगझोऊ। चीन के हांगझोऊ में चल रहे एशियन गेम्‍स 2023 के 14वें दिन के लाइव कवरेज में आपका स्‍वागत है। भारत के लिए आज बड़ा दिन है, जहां उसकी नजरें 100 मेडल की संख्‍या को पार करने पर होगी। भारत को क्रिकेट, कबड्डी, बैडमिंटन व आर्चरी में गोल्‍ड मेडल जीतने की उम्‍मीद है। आपको बता दें कि मौजूदा एशियन गेम्‍स मेडल जीतने के लिहाज से ऐतिहासिक बन चुका है। भारत ने एशियन गेम्‍स 2023 में सबसे ज्‍यादा मेडल जीतने का रिकॉर्ड कायम किया है।
भारतीय पुरुष कबड्डी टीम और महिला टीम आज फाइनल एक्‍शन में नजर आएंगी। भारतीय क्रिकेट टीम का अफगानिस्‍तान से निर्णायक मुकाबला होगा। आपको बता दें कि मौजूदा एशियन गेम्‍स मेडल जीतने के लिहाज से ऐतिहासिक बन चुका है। भारत ने एशियन गेम्‍स 2023 में सबसे ज्‍यादा मेडल जीतने का रिकॉर्ड कायम किया है।
भारत का इससे पहले सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन 70 मेडल था, जो उसने 2018 एशियन गेम्‍स में जीते थे। भारत के 13वें दिन के अंत तक कुल मेडल 94 थे। भारत निश्चित ही 100 का आंकड़ा पार करने में कामयाब होगा। एशियन गेम्‍स 2023 के 14वें दिन के लाइव अपडेट्स के लिए आप हमारे साथ यहां बने रहिए।
दोनों टीमों को मिला एक-एक अंक
काफी जद्दोजहद के बाद रेफरियों ने दोनों टीमों को एक-एक अंक देने का फैसला किया है। भारतीय कोच प्रभाकरण ने रेफरी को चिल्‍लाकर कहा कि आपको शर्म आना चाहिए। नियम क्‍या है, वो बताइए। पवन सेहरावत की रेड पर काफी बखेड़ा हो चुका है। हालांकि, रेफरी ने एक-एक अंक जरूर दिया, लेकिन स्थिति संभलती हुई नजर नहीं आ रही है। इस ड्रामे का क्‍या अंत होगा, यह देखना पड़ेगा।
फाइनल में हुआ विवाद
पवन सेहरावत रेड करने गए। तब ईरान के चार डिफेंडर्स ने उन्‍हें बाउंड्री लाइन के बाहर कर दिया। नए नियम के मुताबिक भारत के पक्ष में चार अंक आने चाहिए, लेकिन रेफरी खुद उलझे हुए हैं। मैच में बस एक मिनट का समय बचा था और दोनों टीमें 28-28 के स्‍कोर पर बराबर थी। 20 मिनट हो गए, लेकिन फैसला नहीं निकल पाया है। रेफरी और दोनों टीम के खिलाड़ी व कोच के बीच बहस का दौर जारी है। देखना दिलचस्‍प होगा कि किस टीम के पक्ष में फैसला आएगा।
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी ने जीता गोल्‍ड मेडल
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने शनिवार को इतिहास रच दिया है। बैडमिंटन के मेंस डबल्‍स इवेंट में भारतीय जोड़ी ने कोरिया के चोई सोलग्‍यू और किम वोन्‍हो को सीधे सेटों में मात देकर गोल्‍ड मेडल जीता। सात्विक-चिराग ने चोई-किम को 21-18, 21-16 से मात देकर गोल्‍ड मेडल अपने नाम किया। एशियन गेम्‍स में भारत ने बैडमिंटन में पहली बार गोल्‍ड मेडल जीता। भारत की झोली में आया 26वां गोल्‍ड मेडल। भारत के मेडल की संख्‍या 101 हुई।

Trending Now

Asian Games 2023 : सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी की जोड़ी ने गोल्‍ड जीतकर रचा इतिहास, कबड्डी में हुआ महा पंगा में पॉपुलर

पॉपुलर न्यूज़

एक्सक्लूसिव न्यूज़