Home » खेल » IND vs SA: भारत-साउथ अफ्रीका मैच में दो सगे भाइयों की भी टक्कर, सुपर-8 में साउथ अफ्रीका से भारत का पहला मुकाबला

IND vs SA: भारत-साउथ अफ्रीका मैच में दो सगे भाइयों की भी टक्कर, सुपर-8 में साउथ अफ्रीका से भारत का पहला मुकाबला

नई दिल्ली। जब भारतीय टीम आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 विश्व कप के अपने पहले सुपर 8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी, तो ध्यान न केवल खिलाड़ियों पर बल्कि पर्दे के पीछे चल रहे प्रतिद्वंद्वी टीमों. . .

नई दिल्ली। जब भारतीय टीम आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 विश्व कप के अपने पहले सुपर 8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी, तो ध्यान न केवल खिलाड़ियों पर बल्कि पर्दे के पीछे चल रहे प्रतिद्वंद्वी टीमों के लिए रणनीति बनाते हुए दो सगे भाइयों पर भी होगा। इस तरह के मंच पर पहली बार, भाई मोर्न मोर्कल और एल्बी मोर्कल क्रमशः भारत के गेंदबाजी कोच और दक्षिण अफ्रीका के सलाहकार के रूप में काम करते हुए प्रतिद्वंद्वी खेमे में खड़े होंगे। वहीं, घर में बैठी उनकी मां इस उलझन में होगी कि आखिरी समर्थन किसे करें।


‘मोर्कल’ भाइयों के बीच आज होगी मैदानी जंग!

दरअसल, एल्बी मोर्कल ने हाल ही में मजाकिया अंदाज में कहा था, नहीं हम, अभी एक-दूसरे से बात नहीं कर रहे हैं। हमसे ज्यादा हमारी मां परेशान हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि भारत का समर्थन करें या दक्षिण अफ्रीका का।

एल्बी मोर्कल

बता दें कि T20 विश्व कप 2026 के ग्रुप स्टेज में दोनों टीमों ने अपराजित रहते हुए सुपर-8 में जगह बनाई है। यह सुपर-8 में दोनों टीमों का पहला मैच होगा। मोर्ने ने भी ये स्वीकार किया कि बड़े भाई से उनकी बातचीत ज्यादा नहीं हुई। इस बीच बीसीसीआई ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें एल्बी मोर्कल ने मुस्कुराते हुए भारत को चेतावनी दी। मेरा काम सीधा है, मुझे रविवार को टीम इंडिया को हराने के तरीके खोजने हैं। वैसे, हमने अपने पहले कोचिंग कार्यकाल में साथ काम किया था और सच कहूं तो मैंने ही मोर्ने को एक अच्छा गेंदबाजी कोच बनने के गुर सिखाए थे।

मोर्ने मोर्कल

दूसरी ओर, मोर्ने मोर्कल ने भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच के रूप में दबाव को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि इस पद के साथ हमेशा उम्मीदों का भारी बोझ होता है, लेकिन मैं भाग्यशाली हूं कि हमारे ग्रुप में बहुत अनुभवी लोग हैं जो मानसिक दबाव को कम करने में मदद करते हैं।”
दो सगे भाइयों के बीच जंग दोनों भाइयों ने साफ कर दिया कि मैदान पर कोई भावनाएं आड़े नहीं आएंगी। एल्बी ने बचपन की यादें शेयर करते हुए बताया, कि उनके बचपन के ज्यादातर खेल या तो बहस पर खत्म होते थे या आंसुओं पर। उन्हें याद है मोर्ने बहुत रोता था क्योंकि वो छोटा था।

एल्बी ने आगे कहा, वह भारत के लिए काम करता है, मैं दक्षिण अफ्रीका के लिए। हमारा लक्ष्य एक ही है,रविवार का मैच जीतना। पारिवारिक मजाक अपनी जगह है, लेकिन मैदान पर हम पूरी तरह पेशेवर हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार-

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह।

दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, मार्को जेनसेन, कैगिसो रबादा, लुंगी नगिदी, केशव महाराज, कार्बिन बाश, एनरिक नोर्त्जे, क्वेना मफाका, जार्ज लिंडे, जेसन स्मिथ।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम