Home » खेल » IPL का गणित- दिल्ली चौथी जीत से नंबर-6 पर आई : राजस्थान चौथे स्थान पर कायम, ऑरेंज कैप की रेस में वैभव टॉप-3 से बाहर

IPL का गणित- दिल्ली चौथी जीत से नंबर-6 पर आई : राजस्थान चौथे स्थान पर कायम, ऑरेंज कैप की रेस में वैभव टॉप-3 से बाहर

डेस्क । दिल्ली कैपिटल्स ने IPL में शुक्रवार को सीजन की चौथी जीत हासिल की है। टीम को लगातार तीन हार के बाद जीत मिली। उसने शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम. . .

डेस्क । दिल्ली कैपिटल्स ने IPL में शुक्रवार को सीजन की चौथी जीत हासिल की है। टीम को लगातार तीन हार के बाद जीत मिली। उसने शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में दिल्ली ने 226 रन का टारगेट 19.1 ओवर में 3 विकेट पर चेज कर दिया। टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 225 रन बनाए।
केएल राहुल प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उन्होंने 40 बॉल पर 75 रनों की पारी खेली। इस पारी के सहारे राहुल टॉप स्कोरर की लिस्ट में पहले स्थान पर आ गए। उन्हें ऑरेंज कैप मिली।

दिल्ली को एक स्थान का फायदा, राजस्थान को नुकसान नहीं

इस नतीजे के बाद पॉइंट्स टेबल में ज्यादा फेर बदल नहीं हुए हैं। जीत से दिल्ली को एक स्थान का फायदा हुआ। जबकि राजस्थान हार के बावजूद अपने स्थान पर बरकरार रही।
दिल्ली ने अब तक 9 मैच खेले हैं। इनमें से 4 में जीत, जबकि 5 में हार मिली है। अक्षर पटेल की टीम 8 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल के छठे स्थान पर आ गई है।
राजस्थान ने 10 मैच खेल लिए हैं। टीम को चौथी हार का सामना करना पड़ा है। इसके बावजूद टीम 6 जीत के सहारे 12 के साथ पॉइंट्स टेबल के चौथे स्थान पर कायम है।

आज के मैच की बात

IPL में शनिवार को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच खेला जाएगा। यह मैच चेन्नई चेपॉक स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से होगा।

प्लेऑफ के लिए चेन्नई का हर मैच जीतना जरूरी

चेन्नई ने अब तक 8 मैच खेले हैं। इनमें से उसे 3 जीत मिली है। जबकि 5 में पराजय का सामना करना पड़ा है। इस प्रकार टीम के पास 6 अंक हैं। ऋतुराज गायकवाड की टीम को अभी 6 मैच और खेलने हैं। ऐसे में उसे प्लेऑफ में प्रवेश करने के लिए बाकी के सभी मैच जीतने होंगे। एक भी मैच हारने की स्थिति में उसे को अन्य टीमों के निर्भर रहना होगा।

मुंबई ने अब तक 2 मैच ही जीते, प्लेऑफ उम्मीदें कायम

मुंबई की स्थिति चेन्नई से खराब है। हार्दिक पंड्या की टीम 8 में से 2 मैच ही जीत सकी है। टीम के पास महज 4 अंक ही है। इसके बावजूद मुंबई के पास प्लेऑफ में प्रवेश करने का मौका होगा। इसके लिए उसे अपने सभी मुकाबले जीतने ही होंगे। एक भी मैच हारने की स्थिति में टीम की प्लेऑफ की राह कठिन हो जाएगी।

केएल राहुल सीजन के टॉप स्कोरर बने, ऑरेंज कैप मिली

केएल राहुल ने मैच में 75 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इस पारी के सहारे वे IPL सीजन के टॉप स्कोरर की लिस्ट में पहले स्थान पर आ गए हैं। उनके नाम 9 मैचों में 433 रन हो गए हैं। 4 रन पर आउट होने के बाद राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी (404 रन) टॉप-3 से बाहर हो गए हैं।

आर्चर पर्पल कैप की रेस में नंबर-2 पर आए

राजस्थान के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने मैच में एक विकेट लिया। उनके नाम 10 मैच के बाद 15 विकेट हो गए हैं। वे पर्पल कैप की रेस में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। आर्चर ने हैदराबाद के ईशान मलिंगा को पीछे छोड़ा। आज के मैच में अंशुल कम्बोज के पास टॉप विकेट टेकर्स की लिस्ट के टॉप-3 में पहुंचने का मौका है। उन्होंने 14 विकेट लिए हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम