Home » खेल » LSG vs PBKS : श्रेयस के पहले IPL शतक से पंजाब की उम्मीदें कायम, लखनऊ को 7 विकेट से रौंदा

LSG vs PBKS : श्रेयस के पहले IPL शतक से पंजाब की उम्मीदें कायम, लखनऊ को 7 विकेट से रौंदा

डेस्क। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने लगातार 6 हार का सिलसिला तोड़ा और लखनऊ के खिलाफ नाबाद शतक अपनी टीम को प्लेऑफ में जाने का मौका दिया। कप्तान ने सुनिश्चित किया कि 18 ओवर तक टीम के 200. . .

डेस्क। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने लगातार 6 हार का सिलसिला तोड़ा और लखनऊ के खिलाफ नाबाद शतक अपनी टीम को प्लेऑफ में जाने का मौका दिया। कप्तान ने सुनिश्चित किया कि 18 ओवर तक टीम के 200 रन बन जाए जिससे प्लेऑफ की राह आसान हो।

अय्यर ने 51 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का पहला शतक जड़ा

अय्यर ने 51 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का पहला शतक जड़ा, जबकि प्रभसिमरन सिंह ने 39 गेंदों में 69 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 140 रन की साझेदारी कर एलएसजी के छह विकेट पर 196 रन के स्कोर को बौना साबित कर दिया। पंजाब किंग्स ने 12 गेंद शेष रहते तीन विकेट पर 200 रन बनाए।
इस जीत के साथ पंजाब किंग्स ने अपने सभी 14 लीग मुकाबले पूरे कर 15 अंक हासिल किए और अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई।अब टीम को अपनी किस्मत जानने के लिए इंतजार करना होगा, क्योंकि रविवार को मुंबई में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

राजस्थान रॉयल्स तो पंजाब की उम्मीद खत्म

राजस्थान रॉयल्स यह मैच जीतती है तो टीम 16 अंकों के साथ चौथी टीम के रूप में प्लेऑफ में पहुंचेगी। राजस्थान अगर यह मैच हारती है तो पंजाब किंग्स की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें काफी बढ़ जायेंगी।कोलकाता नाइट राइडर्स (13 अंक) रविवार को दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी। राजस्थान के हारने की स्थिति में उसके पास भी प्लेऑफ में पहुंचने का मौका होगा लेकिन पंजाब किंग्स का नेट रनरेट काफी बेहतर है।

तीन टीमें पहले से प्लेऑफ में जगह बना चुकी हैं

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस पहले ही प्लेऑफ में जगह बना चुकी हैं।इन समीकरणों से अलग श्रेयस अय्यर ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार संयम और आक्रामकता का परिचय दिया।
पंजाब की शुरुआत खराब रही और सलामी बल्लेबाज प्रियंश आर्य (शून्य) पहली ही गेंद पर मोहम्मद शमी (45 रन पर दो विकेट) का शिकार बने। इसके बाद अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज ने कूपर कोनोली का ऑफ स्टंप भी उखाड़ दिया, जिससे पंजाब दबाव में आ गई।

अय्यर पर शुरुआती झटकों का कोई असर नहीं पड़ा

अय्यर पर इन शुरुआती झटकों का कोई असर नहीं पड़ा। उन्होंने स्पिनरों और तेज गेंदबाजों दोनों पर शानदार ड्राइव, पुल और अपने चिर परिचित अंदाज में फ्लिक शॉट्स से दबदबा बनाया।उन्होंने खास तौर पर स्पिनर दिग्वेश राठी को निशाना बनाया और लगातार ऑन-साइड बाउंड्री लगाईं। दूसरी ओर, प्रभसिमरन को 20 और 62 रन के स्कोर पर जीवनदान मिला, जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया।

गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर की गेंद पर पगबाधा आउट हुए

प्रभसिमरन ने 26 गेंदों में इस सत्र का अपना छठा अर्धशतक पूरा किया, जबकि श्रेयस ने 33 गेंदों में पचासा पूरा किया।अर्धशतक के बाद श्रेयस और भी आक्रामक हो गए और अगले 51 रन सिर्फ 18 गेंदों में बना डाले।
प्रभसिमरन एलएसजी के लिए पहला मैच खेल रहे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर की गेंद पर पगबाधा आउट हुए, लेकिन तब तक पंजाब जीत के बेहद करीब पहुंच चुकी थी।अय्यर ने मोहसिन खान की गेंद पर छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया और इसी के साथ पंजाब को जीत भी दिला दी। उन्होंने इससे पहले पारी के 16वें ओवर में शमी के खिलाफ तीन छक्के जड़कर मैच पूरी तरह पंजाब के पक्ष में मोड़ दिया।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम