Home » खेल » MI vs CSK: कौन जीतेगा आज का मैच, मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच धमाकेदार होगा मुकाबला, धोनी के आज खेलने की संभावना

MI vs CSK: कौन जीतेगा आज का मैच, मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच धमाकेदार होगा मुकाबला, धोनी के आज खेलने की संभावना

मुंबई। मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स यानी आईपीएल का सबसे बड़ा मुकाबला। ये मैच आज खेल जाएगा। दोनों टीमों ने अपनी अपनी तैयारी कर ली है। इस वक्त भले ही टीमें टूर्नामेंट के दौरान पिछड़ गई हों, लेकिन ये नहीं. . .

मुंबई। मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स यानी आईपीएल का सबसे बड़ा मुकाबला। ये मैच आज खेल जाएगा। दोनों टीमों ने अपनी अपनी तैयारी कर ली है। इस वक्त भले ही टीमें टूर्नामेंट के दौरान पिछड़ गई हों, लेकिन ये नहीं भूलना चाहिए इन दोनों के पास कुल मिलाकर 10 आईपीएल खिताब हैं। आज कौन सी टीम बाजी मरेगी, ये कहना मुश्किल है, लेकिन फिर भी अंदाजा लगाने की कोशिश करते हैं।

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा महामुकाबला

आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस और रुतुराज गायकवाड की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मैच है। ये कोई आम मैच नहीं है। इसे आईपीएल का El Clasico भी कहा जाता है। मुंबई की टीम आज अपने घर पर खेलती हुई नजर आएगी। एमआई ने अपने पिछले ही मैच में गुजरात टाइटंस को 99 रनों की बड़ी हार थमाई थी। इससे टीम के हौसले बुलंद हैं। रोहित शर्मा ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 900 से अधिक रन बनाए हैं। वे पिछले दिनों हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे थे, लेकिन आज का मैच खेलेंगे कि नहीं, ये कहना मुश्किल है। टॉस के वक्त ही इस पर आखिरी फैसला लिया जाएगा।

एमएस धोनी मुंबई में आज खेलने की संभावना

इस बीच बात अगर चेन्नई सुपरकिंग्स की करें तो उनकी भी टीम इंजरी से जूझ रही है। कप्तान रुतुराज गायकवाड अभी तक अपना फार्म नहीं तलाश पाए हैं। संजू सैमसन अच्छा खेल रहे हैं, लेकिन वे लगातार अपनी लय बनाए रखने में कामयाब नहीं हो पाए हैं। धोनी मुंबई में ही हैं, लेकिन अभी ये पक्का नहीं कहा जा सकता ​कि वे खेलेंगे नहीं। अगर वे खेले तो मैच अपने चरम पर होगा।

कैसी रहेगी मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच, कैसा है एमआई बनाम सीएसके हेड टू हेड

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मुफीद मानी जाती है। दूसरी पारी में यहां ओस काफी अहम रोल निभाती है। जो भी टीम टॉस जीतेगी, वो पहले बॉलिंग करना पसंद करेगी। यानी टॉस भी काफी खास हो जाएगा। अब तक दोनों टीमें 39 बार आमने सामने आई हैं, इसमें से 21 मुंबई ने और 18 सीएसके ने जीते हैं। बात अगर वानखेड़े की करें तो यहां पर यहां पर अब तक खेले गए मैचों में आठ मुंबई ने और पांच सीएसके ने अपने नाम किए हैं। यानी टक्कर करीब करीब बराबरी की होगी, जो टीम आज अच्छा खेलेगी बाजी मार ले जाएगी। लेकिन फिर भी अभी की बात करें तो मुंबई का पलड़ा थोड़ा सा भारी नजर आता है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम