Home » खेल » RCB vs GT Head To Head: आंकड़ों में किसका राज? बेंगलुरु या गुजरात -जानिए किस टीम का पलड़ा भारी

RCB vs GT Head To Head: आंकड़ों में किसका राज? बेंगलुरु या गुजरात -जानिए किस टीम का पलड़ा भारी

डेस्क। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी में गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना साल 2022 की विजेता गुजरात टाइटंस से शुक्रवार (24 अप्रैल) को होगा। इस मैच से पहले जहां आरसीबी अंक तालिका में तीसरे स्थान पर मौजूद है। उन्होंने. . .

डेस्क। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी में गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना साल 2022 की विजेता गुजरात टाइटंस से शुक्रवार (24 अप्रैल) को होगा। इस मैच से पहले जहां आरसीबी अंक तालिका में तीसरे स्थान पर मौजूद है। उन्होंने मौजूदा सीजन में 6 मैच खेले हैं, जिसमें 4 जीते हैं तो दो गंवाए हैं।
वहीं, गुजरात ने 6 मैचों में 3 जीते हैं तो इतने ही गंवाए हैं। ऐसे में यह मैच दोनों ही टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि हेड टू हेड आंकड़ों (RCB vs GT Head To Head) में किसका पड़ा ज्यादा भारी है।

हेड टू हेड में बराबरी का मामला

आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच कुल 6 मैच खेले गए हैं, जिसमें आरसीबी ने तीन मैच जीते हैं तो इतने ही मैच गुजरात टाइटंस ने अपने पक्ष में किए हैं। दोनों टीमों के बीच आखिरी भिड़ंत 2 अप्रैल 2025 को देखने को मिली थी, जिसमें शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने बाजी मारी थी।
बता दें कि, ऐसे में जो भी टीम शुक्रवार को मैच अपने नाम करेगी वह हेड टू हेड आंकड़ों (RCB vs GT Head To Head) में बढ़त बनाने में सफल होगी। अब देखना होगा कि आरसीबी बाजी मारती है या फिर जीटी के धुरंधर विजय प्राप्त करते हैं।

आखिरी पांच में गुजरात का दबदबा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच पिछले पांच मैचों (RCB vs GT Head To Head) में शुभमन गिल की टीम का दबदबा साफ तौर पर देखने को मिला है। जबकि जीटी ने आखिरी मैच में आरसीबी को 8 विकेट से रौंदा था।
खास बात ये है कि उन्होंने यह जीत एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में दर्ज की थी। जबकि साल 2024 में खेले दो मैचों में दोनों बार आरसीबी ने विजय प्राप्त की थी तो साल 2023 में गुजरात ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। वहीं, 2022 में खेले दो मैचों में एक मैच गुजरात ने जीता था तो एक में आरसीबी ने बाजी मारी थी।

इन खिलाड़ियों पर होगी नजरें

आईपीएल 2026 के 34वें मुकाबले (RCB vs GT Head To Head) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली, कप्तान रजत पाटीदार, तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पर सभी की नजरें होगी तो गुजरात टाइटंस की सबसे बड़ी ताकत उनके शीर्ष तीन बल्लेबाज हैं। जबकि जीटी की गेंदबाजी भी कमाल का प्रदर्शन कर रही है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इस मुकाबले में कौन बाजी मारता है और कौन नहीं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम