डेस्क सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आज अपने घरेलू मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स SRH vs DC से मुकाबला करेगी। मैच हैदराबाद के ही राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए ये मैच अहम है। दोनों के बराबर अंक है और प्लेऑफ में जाने की दावेदार भी मानी जा रही हैं। इस बीच चलिए जरा समझने की कोशिश करते हैं आज का मैच कौन सी टीम जीत सकती है।
आज IPL 2026 में SRH vs DC मैच में देखने के लिए मिल सकता है बड़ा स्कोर
हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में आज शाम साढ़े सात बजे सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। बात पहले एसआरएच की ही करते हैं। हैदराबाद की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मुफीद मानी जाती है। यानी मैच दोनों टीमों के बल्लेबाजों के बीच होगा, जो टीम यहां बाजी मारेगी, वो जीत दर्ज कर जाएगी। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम यहां 286 रनों का स्कोर भी यहां खड़ा कर चुकी है। एसआरएच के पास ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा जैसे धाकड़ सलामी बल्लेबाज हैं, जो दुनिया के किसी बॉलिंग अटैक की धज्जियां उड़ा सकते हैं। इसके बाद ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन जैसे बल्लेबाज भी जो आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने और पहचाने जाते हैं।
दिल्ली की टीम भी देगी जोरदार मुकाबला
इस बीच बात अगर दिल्ली कैपिटल्स की करें तो टीम के कप्तान अक्षर पटेल पिछले मैच में चोटिल हो गए थे। वे अब फिट और आज खेलते हुए भी नजर आ सकते हैं। लेकिन वे बैटिंग और बॉलिंग कैसी करेंगे, ये कहना मुश्किल है। टीम की ओपनिंग जोड़ी तो तय है, लेकिन नंबर तीन पर कौन खेलेगा, ये पता नहीं है। य काफी अहम स्लॉट होता है। दिल्ली के पास उस तरह का बैटिंंग आर्डर नहीं है, जैसा हैदराबाद के पास है। देखना तो केवल इतना होगा कि हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाजों को दिल्ली के गेंदबाज कैसे रोक पाते हैं।
कौन सी टीम जीत सकती है आज का मैच
इस वक्त दोनों टीमों के पास छह छह अंक हैं, लेकिन अगर हाल के प्रदर्शन और टीमों पर नजर डालें तो पता चलता है कि हैदराबाद की टीम कुछ भारी पड़ सकती है। दिल्ली की उम्मीदें राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स पर होंगी, अगर वे खेल गए तो बेड़ा पार हो जाएगा। आज के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की जीत की संभावना थोड़ी अधिक लग रही है।
सनराइजर्स हैदराबाद स्क्वॉड: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा (विकेट कीपर), शिवांग कुमार, प्रफुल हिंगे, साकिब हुसैन, इशान मलिंगा, लियाम लिविंगस्टोन, स्मरण रविचंद्रन, हर्ष दुबे, दिलशान मदुशंका, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, कामिंदू मेंडिस, जीशान अंसारी, शिवम मावी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, क्रेन्स फुलेत्रा, ओंकार तरमाले, अमित कुमार
दिल्ली कैपिटल्स स्क्वॉड: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेट कीपर), नीतीश राणा, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, औकिब नबी डार, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन, लुंगी एनगिडी, दुष्मंथा चमीरा, काइल जैमीसन, अजय जादव मंडल, करुण नायर, पृथ्वी शॉ, आशुतोष शर्मा, त्रिपुराना विजय, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, विप्रज निगम, माधव तिवारी।