Home » खेल » आज IPL को अलविदा कह देंगे एमएस धोनी ? चेपॉक में CSK-SRH मुकाबले से पहले बढ़ीं अटकलें

आज IPL को अलविदा कह देंगे एमएस धोनी ? चेपॉक में CSK-SRH मुकाबले से पहले बढ़ीं अटकलें

चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में आज चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में अहम मुकाबला खेला जाएगा। लेकिन मैच से ज्यादा चर्चा एमएस धोनी को लेकर हो रही है। फैंस के बीच यह. . .

चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में आज चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में अहम मुकाबला खेला जाएगा। लेकिन मैच से ज्यादा चर्चा एमएस धोनी को लेकर हो रही है। फैंस के बीच यह सवाल तेजी से उठ रहा है कि क्या आज धोनी आईपीएल को अलविदा कह देंगे? दरअसल, यह चेन्नई सुपर किंग्स का इस सीजन चेपॉक में आखिरी घरेलू मुकाबला है। ऐसे में माना जा रहा है कि अगर धोनी मैदान पर उतरते हैं तो यह उनके आईपीएल करियर का आखिरी मैच भी हो सकता है।

2021 में धोनी ने दिया था संकेत

एमएस धोनी ने साल 2021 में चेन्नई को आईपीएल ट्रॉफी जिताने के बाद कहा था कि वह अपना आखिरी टी20 मैच चेन्नई में खेलना चाहते हैं। उन्होंने तब कहा था कि यह अगले साल होगा या पांच साल बाद, यह तय नहीं है। अब 2026 में वह पांच साल पूरे हो चुके हैं। इसी वजह से फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स के बीच धोनी के रिटायरमेंट को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

पूरे सीजन एक भी मैच नहीं खेले धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन अब तक 12 मुकाबले खेल चुकी है, लेकिन एमएस धोनी एक भी मैच में मैदान पर नहीं उतरे हैं। सीजन की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट ने बताया था कि धोनी काफ इंजरी से जूझ रहे हैं और करीब दो हफ्ते तक बाहर रह सकते हैं। हालांकि अब लगभग दो महीने बीत चुके हैं, लेकिन माही की वापसी नहीं हो सकी। ऐसे में फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि वह कम से कम चेपॉक में आखिरी बार मैदान पर दिखाई दें।

अश्विन ने भी दिए संकेत

पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी धोनी की वापसी को लेकर बड़ा बयान दिया है। अश्विन ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि धोनी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में खेल सकते हैं। उन्होंने कहा कि जितनी जानकारी उन्हें मिली है, उसके मुताबिक धोनी सीजन के आखिरी दो-तीन मैच खेलने के लिए तैयार हैं।

आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं

हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स या एमएस धोनी की ओर से अभी तक किसी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। न ही उनके खेलने और न ही रिटायरमेंट को लेकर कोई पुष्टि सामने आई है। ऐसे में अब सभी की नजरें चेपॉक पर टिकी हैं, जहां यह साफ होगा कि क्या आज फैंस को एक बार फिर मैदान पर “कैप्टन कूल” की झलक देखने को मिलेगी या नहीं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम