Home » खेल » आयरलैंड दौरे पर कौन करेगा ओपनिंग ? सीरीज से पहले सबसे बड़ा सवाल , 15 साल के वैभव को क्या मिलेगा टीम इंडिया में पहला मौका

आयरलैंड दौरे पर कौन करेगा ओपनिंग ? सीरीज से पहले सबसे बड़ा सवाल , 15 साल के वैभव को क्या मिलेगा टीम इंडिया में पहला मौका

नई दिल्ली। टी20 विश्व कप जीतने के बाद भारतीय टीम शुक्रवार से आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज के साथ अपने नए सफर की शुरुआत करने जा रही है। लेकिन सीरीज शुरू होने से पहले सबसे ज्यादा चर्चा. . .

नई दिल्ली। टी20 विश्व कप जीतने के बाद भारतीय टीम शुक्रवार से आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज के साथ अपने नए सफर की शुरुआत करने जा रही है। लेकिन सीरीज शुरू होने से पहले सबसे ज्यादा चर्चा 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर है। क्रिकेट प्रशंसकों की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या उन्हें पहले ही मुकाबले में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने का अवसर मिलेगा।

कोच सितांशु कोटक ने वैभव की प्रतिभा की जमकर सराहना की

भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने वैभव की प्रतिभा की जमकर सराहना की। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि केवल युवा खिलाड़ी को मौका देने के लिए किसी ऐसे खिलाड़ी को बाहर नहीं किया जा सकता, जो लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा हो। उनके मुताबिक टीम चयन पूरी तरह खिलाड़ियों की मौजूदा फॉर्म और टीम संतुलन को ध्यान में रखकर किया जाएगा।

भारतीय क्रिकेट में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं

कोटक ने कहा कि भारतीय क्रिकेट में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है। बीसीसीआई की मजबूत व्यवस्था के कारण लगातार नए खिलाड़ी सामने आ रहे हैं, जिससे चयनकर्ताओं के सामने सकारात्मक लेकिन कठिन चुनौती रहती है।
युवा बल्लेबाज पर किसी तरह का अतिरिक्त दबाव न डालने की बात करते हुए कोटक ने बताया कि अंडर-19 और इंडिया-ए से आने वाले खिलाड़ी पहले से ही टीम इंडिया के माहौल से परिचित होते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्य कोच गौतम गंभीर ने वैभव को स्वाभाविक खेल खेलने और बिना किसी दबाव के खुद को अभिव्यक्त करने की सलाह दी है।

श्रेयस अय्यर पहली बार टी20 टीम की कप्तानी संभालेंगे

इस सीरीज के साथ श्रेयस अय्यर पहली बार टी20 टीम की कप्तानी संभालेंगे। कोटक ने भरोसा जताया कि आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में कप्तानी का उनका अनुभव टीम के लिए फायदेमंद साबित होगा। साथ ही टीम के वरिष्ठ खिलाड़ी भी नेतृत्व में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
वैभव को अंतिम एकादश में शामिल करने की स्थिति में भारतीय टीम को अपनी सफल ओपनिंग संयोजन में बदलाव करना पड़ सकता है। संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन शानदार फॉर्म में हैं, ऐसे में टीम प्रबंधन के लिए अंतिम फैसला आसान नहीं होगा। यदि वैभव को पहले टी20 में मौका मिलता है तो वह भारत की ओर से टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे।

संभावित प्लेइंग-11

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा/वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई/प्रसिद्ध कृष्णा/प्रिंस यादव।

आयरलैंड: टिम टेक्टर, रॉस अडेयर, हैरी टेक्टर, लॉर्कन टकर (कप्तान एवं विकेटकीपर), बेन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मैथ्यू हम्फ्रीज, मैट होलार्ड, रूबेन विलियम्स, जय मूंद्रा।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम