Home » मनोरंजन » पाकिस्तानी क्रिकेटर का किरदार निभाएंगे फरहान अख्तर! ‘डॉन 3’ विवाद के बीच शुरू करेंगे अगली फिल्म पर काम

पाकिस्तानी क्रिकेटर का किरदार निभाएंगे फरहान अख्तर! ‘डॉन 3’ विवाद के बीच शुरू करेंगे अगली फिल्म पर काम

डेस्क। फरहान अख्तर इन दिनों रणवीर सिंह के साथ ‘डॉन 3’ विवाद को लेकर चर्चाओं में हैं। इसी बीच उनके काम से जुड़ी भी एक खबर आ रही है। फरहान जल्द ही क्रिकेटर लाला अमरनाथ पर बन रही फिल्म में. . .

डेस्क। फरहान अख्तर इन दिनों रणवीर सिंह के साथ ‘डॉन 3’ विवाद को लेकर चर्चाओं में हैं। इसी बीच उनके काम से जुड़ी भी एक खबर आ रही है। फरहान जल्द ही क्रिकेटर लाला अमरनाथ पर बन रही फिल्म में कैमियो रोल कर सकते हैं।

इस खास भूमिका में आ सकते हैं नजर

फरहान अख्तर जल्द ही फिल्म निर्माता आशुतोष गोवारिकर के आगामी प्रोजेक्ट में नजर आ सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक क्रिकेटर लाला अमरनाथ की बायोपिक में फरहान कैमियो रोल में नजर आएंगे। वह फिल्म में एक पाकिस्तानी क्रिकेटर की भूमिका में दिखाई दे सकते हैं। इसमें उनका किरदार लाला अमरनाथ के बेहद नजदीक है और भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ है। हालांकि अभी मेकर्स ने और फरहान ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया। बता दें वह इस प्रोजेक्ट से निर्माता के तौर पर भी जुड़े हुए हैं।

आशुतोष गोवारिकर और आमिर फिर साथ

क्रिकेटर लाला अमरनाथ पर बन रही इस बायोपिक को कई निर्माता मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसमें फरहान समेत आशुतोष गोवारिकर और आमिर खान का नाम भी शामिल है। 2001 में रिलीज हुई फिल्म ‘लगान’ के बाद से आशुतोष और आमिर ने कोई फिल्म साथ में नहीं की। मगर इस आगामी प्रोजेक्ट से दोनों एक बार फिर साथ काम करते दिख सकते हैं।

अक्तूबर 2026 में शुरू होगी शूटिंग

यह स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म क्रिकेट और भारत-पाकिस्तान के विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी। चर्चा है कि फिल्म में आमिर खान खुद स्वतंत्र भारत के पहले कप्तान लाला अमरनाथ का किरदार निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म की कहानी राजकुमार हिरानी और अभिजात जोशी ने मिलकर लिखी है। फिल्म की शूटिंग अक्तूबर 2026 के आसपास शुरू होने की संभावना है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम