Home » मनोरंजन » ‘पुष्पा’ के निर्देशक सुकुमार हारे अनोखी शर्त, दुलकर सलमान की फिल्म देख छलके आंसू; चुकाने पड़े 1 लाख रुपये

‘पुष्पा’ के निर्देशक सुकुमार हारे अनोखी शर्त, दुलकर सलमान की फिल्म देख छलके आंसू; चुकाने पड़े 1 लाख रुपये

मुंबई। फिल्मों की भावुक कहानियां कभी-कभी बड़े से बड़े फिल्मकार को भी भावुक कर देती हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला ‘पुष्पा’ के निर्देशक सुकुमार के साथ। दुलकर सलमान और सात्विका वीरवल्ली की फिल्म ‘आकासम लो ओका तारा’ देखते. . .

मुंबई। फिल्मों की भावुक कहानियां कभी-कभी बड़े से बड़े फिल्मकार को भी भावुक कर देती हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला ‘पुष्पा’ के निर्देशक सुकुमार के साथ। दुलकर सलमान और सात्विका वीरवल्ली की फिल्म ‘आकासम लो ओका तारा’ देखते समय सुकुमार अपने आंसुओं पर काबू नहीं रख सके। इसकी वजह से उन्हें निर्माता अल्लू अरविंद के साथ लगी एक दिलचस्प शर्त हारनी पड़ी और इसके बदले एक लाख रुपये चुकाने पड़े।

अल्लू अरविंद ने दिया था खास चैलेंज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्माता अल्लू अरविंद ने सुकुमार को ‘आकासम लो ओका तारा’ देखने का सुझाव दिया था। इसी दौरान दोनों के बीच एक अनोखी शर्त भी लगी। शर्त के मुताबिक, अगर सुकुमार पूरी फिल्म बिना भावुक हुए देख लेते हैं, तो अल्लू अरविंद उन्हें एक करोड़ रुपये देंगे। वहीं, फिल्म देखते समय उनकी आंखों से आंसू निकलते हैं तो उन्हें एक लाख रुपये देने होंगे। फिल्म की कहानी इतनी भावुक निकली कि सुकुमार खुद को रोक नहीं पाए और शर्त हार गए।

सोशल मीडिया पर शेयर की चेक की तस्वीर

शर्त हारने के बाद सुकुमार ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें अल्लू अरविंद और एक लाख रुपये का चेक दिखाई दिया। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने मजाकिया अंदाज में अपनी हार की जानकारी दी। इस घटना के बाद फिल्म और दोनों फिल्मकारों के बीच लगी शर्त को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। खास बात यह है कि सुकुमार जैसे अनुभवी निर्देशक भी फिल्म की कहानी से इतने प्रभावित हुए कि अपनी शर्त पूरी नहीं कर सके।

क्या है ‘आकासम लो ओका तारा’ की कहानी?

फिल्म की कहानी कल्पना नाम की एक युवती के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका सपना अंतरिक्ष यात्री बनने का है। वह अपने जीवन में कुछ बड़ा हासिल करना चाहती है, लेकिन पारिवारिक परिस्थितियां उसके सामने मुश्किलें खड़ी कर देती हैं। कहानी में मोड़ तब आता है, जब उसकी शादी एक मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाले मैकेनिक से कराने की कोशिश होती है। शुरुआत में यह परिस्थिति उसके सपनों के लिए बाधा बनती दिखाई देती है, लेकिन बाद में उसका जीवनसाथी उसके लक्ष्य को समझता है और उसे आगे बढ़ने में सहयोग करता है। फिल्म में सपनों, रिश्तों, संघर्ष और भावनाओं को प्रमुखता से दिखाया गया है। यही वजह बताई जा रही है कि इसकी कहानी ने सुकुमार को भी भावुक कर दिया।

दुलकर सलमान की अदाकारी की हो रही चर्चा

‘आकासम लो ओका तारा’ में दुलकर सलमान और सात्विका वीरवल्ली मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म की भावनात्मक कहानी और कलाकारों के अभिनय को लेकर दर्शकों के बीच दिलचस्पी बनी हुई है। सुकुमार के साथ हुई एक लाख रुपये की यह शर्त अब फिल्म के प्रचार और चर्चा का भी दिलचस्प हिस्सा बन गई है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम