ADVERTISEMENT
Home » खेल » बेंगलुरु-गुजरात में महा मुकाबला आज : जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी, जाने किसका पलड़ा भारी

बेंगलुरु-गुजरात में महा मुकाबला आज : जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी, जाने किसका पलड़ा भारी

धर्मशाला। गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच मंगलवार को आईपीएल 2026 का क्वालिफायर-1 मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच धर्मशाला में खेला जाएगा। जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी। हालांकि बारिश होने के 80% आसार हैं। इस मैच को जीतने. . .

धर्मशाला। गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच मंगलवार को आईपीएल 2026 का क्वालिफायर-1 मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच धर्मशाला में खेला जाएगा। जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी। हालांकि बारिश होने के 80% आसार हैं। इस मैच को जीतने वाली टीम के चैंपियन बनने की संभावना ज्यादा होगी क्योंकि 2011 से प्लेऑफ सिस्टम आने के बाद 15 में से 12 फाइनल क्वालिफायर-1 जीतने वाली टीमों ने जीते हैं।

रिकॉर्ड 4-4 से बराबर, दोनों के पास बढ़त का मौका

हेड-टु-हेड रिकॉर्ड में बेंगलुरु और गुजरात बराबरी पर हैं। दोनों के बीच अब तक 8 IPL मैच खेले गए हैं। इनमें 4 मैच बेंगलुरु और 4 गुजरात ने जीते हैं। कोई मैच टाई या बेनतीजा नहीं रहा।
इस सीजन में दोनों टीमों का दो बार आमना-सामना हुआ है और दोनों ने एक-एक जीत हासिल की है। पिछले मुकाबले को गुजरात ने 4 विकेट से जीता था। उससे पहले बेंगलुरु को 5 विकेट से जीत मिली थी।

कोहली RCB के टॉप स्कोरर, 4 फिफ्टी लगा चुके

कप्तान रजत पाटीदार की कप्तानी में बेंगलुरु ने इस सीजन अटैकिंग बैटिंग के दम पर 8 बार 200 रन का आंकड़ा पार किया है। विराट कोहली टीम के टॉप स्कोरर हैं। वे एक शतक और 4 फिफ्टी के सहारे 557 रन बना चुके हैं।
कोहली के अलावा, पडिक्कल ने 3 और कप्तान पाटीदार ने 4 अर्धशतक लगाए हैं। धर्मशाला में वेंकटेश अय्यर ने पंजाब के खिलाफ नाबाद 73 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई थी। गेंदबाजी में जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार की जोड़ी ने मजबूती दी है। भुवी टीम के टॉप विकेट टेकर हैं।

ADVERTISEMENT

जैकब बेथेल रनों के लिए स्ट्रगल कर रहे

सीजन की शुरुआत में RCB का मिडिल ऑर्डर आक्रामक था, लेकिन लीग स्टेज के दूसरे हाफ में नंबर 4 से 8 तक के बल्लेबाज फ्लॉप रहे हैं। टीम लगातार कोलैप्स झेल रही है। अनकैप्ड और विदेशी खिलाड़ी जैकब बेथेल रनों के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

गुजरात की तेज गेंदबाजी मजबूत, फिनिशर्स कमजोर हैं

गुजरात की टीम मजबूत गेंदबाजी और टॉप ऑर्डर के दम पर प्लेऑफ में पहुंची है। दूसरे हाफ में GT की गेंदबाजी उसकी सबसे बड़ी ताकत रही है। कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने विरोधी बैटर्स को खूब परेशान किया है।
रबाडा 24 विकेट के साथ पर्पल कैप की रेस में हैं। राशिद खान 19 विकेट ले चुके हैं। टीम ने आखिरी लीग मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रन से हराया था। कप्तान शुभमन गिल (616 रन), साई सुदर्शन (638 रन) और जोस बटलर (469 रन) शानदार फॉर्म में हैं। ऑरेंज कैप होल्डर सुदर्शन 7 फिफ्टी लगा चुके हैं।

फिनिशर्स और लोअर-मिडल ऑर्डर का फ्लॉप शो

शेरफेन रदरफोर्ड के जाने के बाद नंबर 4 और 5 की पोजीशन GT के लिए सिरदर्द बनी हुई है। ग्लेन फिलिप्स और टॉम बैंटन मिले मौकों में निरंतरता नहीं दिखा सके हैं। लोअर ऑर्डर में राहुल तेवतिया और शाहरुख खान पर मैच फिनिश करने का दबाव रहता है। दोनों इस सीजन में काफी इनकंसिस्टेंट रहे हैं।

मैच के 4 बड़े मैच-अप

कोहली Vs रबाडा: धर्मशाला की उछाल भरी पिच पर कोहली और रबाडा का मुकाबला अहम रहेगा। देखना होगा कि पावरप्ले में कोहली, रबाडा का सामना कैसे करते हैं। रबाडा विराट को 4 बार आउट कर चुके हैं।
साल्ट Vs सिराज: चोट से लौटे फिल साल्ट बेंगलुरु के बैटिंग लाइन-अप को मजबूती देंगे। उनका सामना मोहम्मद सिराज से होगा। उन्हें सिराज 2 बार आउट कर चुके हैं।
गिल बनाम भुवनेश्वर: भुवनेश्वर कुमार अपनी स्विंग से शुभमन गिल की परीक्षा लेंगे। वे गिल को 5 बार आउट कर चुके हैं।
राशिद बनाम पाटीदार: रजत पाटीदार स्पिनर्स के खिलाफ खेलने में माहिर हैं, लेकिन उनका सामना राशिद खान से होगा। राशिद इस सीजन में 19 विकेट ले चुके हैं।
वेदर और पिच रिपोर्ट

6 में से 5 पारियों में 200+ का स्कोर बनाया

HPCA मैदान पर इस साल खूब रन बने हैं। यहां खेले गए 3 मैचों की 6 पारियों में से 5 में 200 या उससे ज्यादा का स्कोर बना है। तीनों मैच में टॉस जीतने वाली टीम ने पहले गेंदबाजी कर टारगेट चेज किया। धर्मशाला में मंगलवार को 80% बारिश के आसार हैं। अगर क्वालिफायर-1 बारिश में धुलता है, तो बेंगलुरु बिना खेले फाइनल में पहुंच जाएगी, क्योंकि वह लीग स्टेज के बाद पॉइंट्स टेबल में टॉप पर थी।

पॉसिबल प्लेइंग-12

बेंगलुरु : विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, टिम डेविड, वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम, सुयश शर्मा और जोश हेजलवुड, फिल सॉल्ट।
गुजरात : शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम