Home » महाराष्ट्र » महाराष्ट्र में जहरीली शराब बनी ‘काल’, पुणे के 5 इलाकों में अब तक 15 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में जहरीली शराब बनी ‘काल’, पुणे के 5 इलाकों में अब तक 15 लोगों की मौत

पुणे। महाराष्ट्र में पुणे के 2 अलग-अलग क्षेत्रों में जहरीली शराब पीने से 11 लोगों की मौत हो गई. पुणे के पिंपरी चिंचवड़ के फूगेवाड़ी में जहरीली शराब के कारण 6 लोगों की मौत हो गई. जबकि हडपसर में 5. . .

पुणे। महाराष्ट्र में पुणे के 2 अलग-अलग क्षेत्रों में जहरीली शराब पीने से 11 लोगों की मौत हो गई. पुणे के पिंपरी चिंचवड़ के फूगेवाड़ी में जहरीली शराब के कारण 6 लोगों की मौत हो गई. जबकि हडपसर में 5 लोगों की मौत हुई।

पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में जहरीली शराब पीने से 13 लोगों की मौत

पिंपरी-चिंचवड़ के दापोडी और फुगेवाड़ी इलाके में 10 लोगों की मौत हुई है, जबकि पुणे के काले पड़ल इलाके में 3 और हडपसर इलाके में 2 लोगों की मौत हुई है. इस तरह कुल 15 लोगों की जान गई है।
बताया जा रहा है कि यह जहरीली और स्पिरिट युक्त शराब योगेश वानखेडे नाम के व्यक्ति ने तैयार की थी। यह शराब पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ के अलग-अलग इलाकों में बेची गई थी। दापोडी, फुगेवाड़ी, हडपसर और काले पड़ल इलाके में लोगों ने यह शराब पी. कुछ समय बाद अचानक उनकी हालत बिगड़ गई और मुंह से झाग निकलने लगा। इसके कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई। इलाज के लिए ले जाने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

आरोपी अवैध शराब विक्रेता गिरफ्तार

योगेश वानखेडे एक अवैध शराब विक्रेता बताया जा रहा है. उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम