Home » खेल » मैदान पर आक्रामक तेवर दिखने वाले आईपीएल से बाहर होने पर छलके वैभव सूर्यवंशी के आंसू, दर्द देख नम हुईं सबकी आंखें, देखें वीडियो

मैदान पर आक्रामक तेवर दिखने वाले आईपीएल से बाहर होने पर छलके वैभव सूर्यवंशी के आंसू, दर्द देख नम हुईं सबकी आंखें, देखें वीडियो

डेस्क। मैदान पर दिखाई वीरता आईपीएल के इस सीजन में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अपने आक्रामक खेल से सबका दिल जीता है। बड़े-बड़े अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों के सामने निडर होकर बल्लेबाजी करने वाले वैभव ने शुक्रवार को मुल्लांपुर में. . .

डेस्क। मैदान पर दिखाई वीरता आईपीएल के इस सीजन में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अपने आक्रामक खेल से सबका दिल जीता है। बड़े-बड़े अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों के सामने निडर होकर बल्लेबाजी करने वाले वैभव ने शुक्रवार को मुल्लांपुर में एक यादगार पारी खेली। टीम के विकेट गिर रहे थे, लेकिन वैभव एक छोर पर चट्टान की तरह डटे रहे।

96 रनों की शानदार पारी खेली

96 रनों की शानदार पारी फिर भी हारी बाजी क्वालीफायर-2 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ वैभव ने 47 गेंदों में 96 रनों की बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 7 छक्के जड़े। वैभव की सूझबूझ भरी बल्लेबाजी की बदौलत ही राजस्थान की टीम 214 रन तक पहुंच सकी। हालांकि, शुभमन गिल के शतक के सामने यह स्कोर नाकाफी साबित हुआ।

मैच हारने के बाद बेहद भावुक नजर आये सूर्यवंशी

डगआउट में नहीं रुक सके आंसू मैच हारने के बाद का मंजर बेहद भावुक था। आईपीएल के हर मैच में मुस्कुराते हुए दिखने वाले वैभव इस बार अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए। टीम के डगआउट में बैठकर वह लगातार रो रहे थे। रूमाल से बार-बार अपनी आंखें पोंछते वैभव के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे, जिसे देखकर फैंस और दर्शक भावुक हो गए।

साथियों ने बढ़ाया हौसला

साथियों ने बढ़ाया हौसला अपनी टीम को फाइनल की रेस से बाहर होते देख वैभव पूरी तरह टूट गए थे। हालांकि, इस कठिन समय में उनके साथी खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ और टीम मैनेजर रोमी भिंडर उनके पास पहुंचे। सभी ने उन्हें ढांढस बंधाया और उनकी शानदार पारी के लिए उनका हौसला बढ़ाया।

गुजरात टाइटंस जीती

गुजरात की फाइनल में एंट्री शुभमन गिल और साई सुदर्शन की शानदार साझेदारी ने गुजरात टाइटंस को जीत दिलाई। गुजरात ने 8 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया और अब फाइनल में उनका मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। वैभव सूर्यवंशी का यह सफर भले ही हार के साथ खत्म हुआ, लेकिन उनकी प्रतिभा ने साबित कर दिया है कि भविष्य में वह भारतीय क्रिकेट के बड़े सितारे बनने की क्षमता रखते हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम