ADVERTISEMENT
Home » देश » युवाओं के भविष्य पर नशे का खतरा, ‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने सुनाई लत से बाहर निकलने वाले युवक की कहानी

युवाओं के भविष्य पर नशे का खतरा, ‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने सुनाई लत से बाहर निकलने वाले युवक की कहानी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 140वें एपिसोड में युवाओं के सामने बढ़ती नशे की समस्या को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि भारत के युवा अपनी प्रतिभा, मेहनत और बड़े सपनों के दम. . .

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 140वें एपिसोड में युवाओं के सामने बढ़ती नशे की समस्या को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि भारत के युवा अपनी प्रतिभा, मेहनत और बड़े सपनों के दम पर दुनिया में पहचान बना रहे हैं, लेकिन नशे की लत उनके भविष्य की राह में गंभीर रुकावट बन सकती है। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम की शुरुआत में ही ड्रग्स और नशे की समस्या पर चर्चा करते हुए कहा कि युवाओं को अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए नशे से दूर रहना बेहद जरूरी है।

नशे की लत से बाहर निकले युवक से की बातचीत

कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने एक ऐसे युवक से बातचीत की, जो कभी नशे की गिरफ्त में था, लेकिन अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर इस आदत से बाहर निकलने में सफल रहा। युवक ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उसने नशे की लत पर नियंत्रण पाया और अब पूरी तरह इससे मुक्त जीवन जी रहा है। उसकी कहानी के माध्यम से प्रधानमंत्री ने यह संदेश दिया कि मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद मजबूत संकल्प और सही प्रयास से जीवन को नई दिशा दी जा सकती है।

नशे के खिलाफ समाज की भागीदारी बढ़ने पर जताई खुशी

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में नशे के विरुद्ध जागरूकता का दायरा बढ़ रहा है। युवाओं को इस बुराई से बचाने के लिए सामाजिक स्तर पर भी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने नशामुक्त युवा अभियान जैसे प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि कई युवाओं ने अपनी इच्छाशक्ति के बल पर इस लत को पीछे छोड़कर नई शुरुआत की है। उन्होंने ऐसे लोगों के अनुभवों को दूसरे युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया।

ADVERTISEMENT

युवाओं की प्रतिभा और सपनों को बचाने की जरूरत

पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया भारत के युवाओं की क्षमता और उपलब्धियों की चर्चा कर रही है। देश का युवा वर्ग नए लक्ष्य तय कर रहा है और उन्हें हासिल करने के लिए कठिन परिश्रम भी कर रहा है। लेकिन नशे की आदत इस पूरी प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है। इसलिए जरूरी है कि परिवार, समाज और युवा मिलकर नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाएं और इस समस्या से प्रभावित लोगों को दोबारा सामान्य जीवन में लौटने का अवसर दें।

सरकारी कर्मचारियों के प्रशिक्षण प्लेटफॉर्म का भी किया जिक्र

‘मन की बात’ के इस एपिसोड में प्रधानमंत्री ने सरकारी कर्मचारियों के प्रशिक्षण से जुड़े iGOT कर्मयोगी प्लेटफॉर्म की भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि इस डिजिटल मंच के जरिए सरकारी कर्मचारी अलग-अलग विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं और अपनी कार्यक्षमता को बेहतर बना रहे हैं। इस पहल के मूल विचार को उन्होंने ‘नागरिक देवो भव:’ से जोड़ा। इसका उद्देश्य सरकारी सेवाओं में नागरिकों की जरूरतों और उनकी संतुष्टि को प्राथमिकता देना है। कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री ने नशामुक्त समाज के निर्माण, युवाओं की क्षमता को सही दिशा देने और सरकारी सेवाओं में नागरिक-केंद्रित दृष्टिकोण अपनाने का संदेश दिया।

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम